Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup Semi Final Scenario: भारतीय टीम कैसे पहुंच सकती है टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में, जानिए पूरा समीकरण

T20 World Cup Semi Final Scenario: भारतीय टीम कैसे पहुंच सकती है टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में, जानिए पूरा समीकरण

Team India Womens (Photo Source: X)

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप लीग स्टेज में अब तक 14 मैच खेले जा चुके हैं और अभी छह मुकाबले खेले जाने बाकी है। हालांकि 14 मैच हो जाने के बाद भी अभी तक सेमीफाइनल में पहुंचने वाली एक भी टीम का नाम साफ नहीं हुआ है। ग्रुप-ए और बी दोनों में तीन-तीन टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग जारी है। ग्रुप-ए में रेस में ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत और न्यूजीलैंड की टीमें हैं।

ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है क्योंकि टीम अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच रेस जारी है। ऐसे में अब सभी भारतीय फैंस के मन में एक सवाल है कि अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उनका क्या करना होगा। तो हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी तक वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें दो में उन्हें जीत मिली है तो एक में हार का सामना करना पड़ा है। भारत पॉइंट्स टेबल में 4 अंक और +0.576 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर बना हुआ है। टीम इंडिया का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से है, जो इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही है।

भारत और सेमीफाइनल के बीच असली चुनौती न्यूजीलैंड दे रहा है जो 2 में से एक जीत और एक हार के साथ तीसरे पायदान पर है। न्यूजीलैंड के बचे हुए दो मुकाबले श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ है।

Team India ICC Womens T20 World Cup Semi Final Scenario: ऐसे पहुंच सकता है भारत सेमीफाइनल में

टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें हर हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच जीतना होगा। अगर टीम ऐसा करने में कामयाब रहती है तो उनके 6 अंक हो जाएंगे, जिसके बाद उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी बढ़ जाएगी। हालांकि अगर न्यूजीलैंड भी बचे दोनों मैच जीतता है तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे और फिर मामला नेट रन रेट पर आकर रुक जाएगा।

वहीं अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ता है तो उसके बाद उन्हें ये दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने बचे दो में से कम से कम एक मुकाबला हारे। इसके बाद भी फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। फिलहाल भारत नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड से काफी आगे है। भारत का नेट रन रेट +0.576 का है तो न्यूजीलैंड का -0.050 का।

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...