Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 12 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 12 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
India vs Bangladesh, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

1) हार्दिक पांड्या के जन्मदिन पर नताशा स्टेनकोविक ने एल्विश यादव के साथ वीडियो शेयर कर, सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), आज 11 अक्टूबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर खिलाड़ी को फैंस और क्रिकेट जगत से ढेरों शुभकामनाएं मिली है। दूसरी ओर, हार्दिक के जन्मदिन पर उनकी पूर्व पत्नी जिनसे अब उनका तलाक हो चुका है, नताशा स्टेनकोविक ने एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि नताशा का यह वीडियो उनके नए पंजाबी गाने का है। इस गाने पर वह बिग बाॅस ओटीटी विनर एल्विश यादव के साथ नजर आ रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) MS Dhoni ने बताया राफेल नडाल का फैन होने का कारण, पढ़ें बड़ी खबर

साल 2017 में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने खुलासा किया था कि वह नडाल के कितने बड़े फैन हैं। इस प्रोग्राम में धोनी ने न्यूज 18 के हवाले से कहा- मैं किसी तरह उनका (नडाल) हमेशा से नंबर 2 फैन रहा हूं। यह जानबूझकर नहीं है, बस हो जाता है। आप जानते हैं, मैं आंद्रे आगासी का फैन था और वह उस समय नंबर 2 थे। स्टेफी ग्राफ, वह नंबर 2 थीं, फिर नडाल नंबर 2 पर थे। बेशक, अब वह नंबर 1 पर आ गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पिच कैसी है, हमें जीतने का रास्ता निकालना ही होगा’ इंग्लैंड से हार के बाद कप्तान शान मसूद

इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच हारने के बाद, शान मसूद ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- जब आप बोर्ड पर 556 रन बनाते हैं, तो 10 विकेट के साथ उसका सपोर्ट करना और खेल को करीबी बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। यह कुछ ऐसा है जो हमने नहीं किया। अगर हम वे 10 विकेट ले लेते हैं और इंग्लैंड को अपने स्कोर के आसपास रख देते हैं, तो पांचवें दिन हमने जो 220 रन बनाए, वह उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यही सफलता कुंजी है, हमें एक टीम के रूप में चीजों पर काम करना होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

3) BAN vs SA 2024: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका को झटका, इस कारण Temba Bavuma पहले टेस्ट से हुए बाहर

साउथ अफ्रीका 21 अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली, टेस्ट सीरीज के लिए बहुत ही जल्द आने वाली है। इस सीरीज के दौरान दोनों टीमों के बीच कुल दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। हालांकि, इस सीरीज के शुरू होने से पहले प्रोटीज टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इंजरी की वजह से टीम के कप्तान तेंबा बावुमा (Temba Bavuma) पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

4) मोहम्मद सिराज ने संभाला तेलंगाना के DSP का पद, मुख्यमंत्री सहित बाकी लोगों ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य का डीएसपी नियुक्त किया गया है। बता दें कि, मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की जीत में भी मोहम्मद सिराज ने अहम योगदान दिया था और अपने प्रदर्शन से तमाम फैंस का दिल जीता था। (पढ़ें पूरी खबर)

5) शान मसूद को कप्तानी से हटाने वाली है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड! बाबर आजम के साथ भी हुआ था सेम टू सेम

मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की करारी हार के बाद टीम के गिरते प्रदर्शन पर आलोचना काफी तेज हो गई है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को 0-2 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम को पहले टेस्ट में करारी शिकस्त मिली है। पाकिस्तान पहली टीम बन गई है, जो पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बावजूद एक पारी से मैच हार गई। पाकिस्तान टीम की इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान शान मसूद की कप्तानी खतरे में है, जैसा कि Cricket Pakistan की रिपोर्ट में बताया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) पहले टेस्ट में इंग्लैंड से हार के तुरंत बाद एक्शन में PCB, अलीम डार, आकिब जावेद और अजहर अली को चयन समिति में शामिल किया

मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने चयन समिति में बड़ा बदलाव किया है। पीसीबी ने नई सेलेक्शन मिटी में पूर्व क्रिकेटर से अंपायर बने अलीम डार, पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद और अजहर अली को मतदान सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हसन चीमा जो इस समय पाकिस्तानी की सीनियर मैन्स टीम की सेलेक्शन कमिटी का हिस्सा हैं, उन्हें पीसीबी ने वोटिंग करने का अतिरिक्त अधिकार सौंपा है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) ‘हम पहले से तय करके…’ महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले शेफाली वर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के इस मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा करते हुए शेफाली वर्मा ने कहा- हां, अभी हमारे पास एक अच्छी टीम है और ऐसा इसलिए है क्योंकि हम हम पहले से तय करके नहीं चलते हैं। जो कोई भी उस विशेष दिन अच्छी लय में दिखता है, हम बस स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करते हैं और उन्हें जितना हो सके, अधिक गेंदें खेलने देते हैं। स्मृति मंधाना स्पिनरों को काफी अच्छी तरह से हिट कर रही है, इसलिए यह एक सकारात्मक संकेत है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) किसी को तो बहुत ‘सारा’ गुस्सा आ जाएगा, Shubman Gill का ये वाला वीडियो देखकर

फैन्स के बीच Shubman Gill का क्रेज गजब का है, खासकर इस बल्लेबाज को Female फैन्स ज्यादा Follow करती हैं। दूसरी ओर गिल के सोशल मीडिया पोस्ट इंस्टाग्राम पर सुपर वायरल होते हैं, लेकिन इस बार गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वो किसी खास के साथ नजर आ रहे हैं और इस दौरान बल्लेबाज का चेहरा देखने लायक है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) कप्तान SKY ने Rinku Singh की बहन से की वीडियो कॉल पर बात, पूछा बड़ा ही मजेदार सवाल

बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में Rinku Singh कमाल कर हैं, जहां दूसरे टी20 मैच में उनका बल्ला जमकर चला था। इस बीच रिंकू की बहन यानी नेहा की एक इंस्टा रील काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो सूर्यकुमार यादव से बात कर रही है और इस दौरान दोनो ने रिंकू खूब तारीफ की। (पढ़ें पूरी खबर)

10) रणजी ट्रॉफी के पहले दिन ही खुली Cheteshwar Pujara की पोल, गेंदबाज को गिफ्ट में दे गए अपना विकेट

अनुभवी बल्लेबाज Cheteshwar Pujara को अभी भी टीम इंडिया में वापसी करने की उम्मीद है, जिसे के चलते ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहा है। लेकिन पुजारा के हाथ वहां भी निराशा लग रही है, जिसका नजारा आज यानी की 11 अक्टूबर से शुरू हुए रणजी सत्र में देखने को मिल गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

‘मैं पूरी तरह खत्म हो चुका था’ विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने की असली वजह बताई

virat kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहली बार खुलकर बताया है कि आखिर उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला क्यों...

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने 2-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में 78 रनों से दी करारी शिकस्त

BAN vs PAK 2026 (image via getty) बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचते हुए, दूसरे टेस्ट में 78 रनों की जीत हासिल कर पाकिस्तान के खिलाफ 2-0...

IPL 2026, Match 66: GT बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs CSK: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 66वें मैच में, गुजरात टाइटन्स 21 मई, गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर...

PAK vs AUS 2026: चोटों के चलते फखर जमान और सैम अयूब ODI सीरीज से बाहर, पाकिस्तान को नए ओपनर्स की तलाश

PAK vs AUS 2026: Fakhar Zaman, Saim Ayub ruled out of ODI series (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और फखर...