Skip to main content

ताजा खबर

NZ के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान, बुमराह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

NZ के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान बुमराह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Team India (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के टेस्ट टीम का ऐलान किया है। मेंस सेलेक्शन कमिटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह को आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

सेलेक्शन कमिटी ने इस सीरीज में अधिकतर उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया है जो हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे। भारत ने ये सीरीज 2-0 से जीती थी। टीम में एक प्लेयर को कम किया गया है जिसमें ‘अनकैप्ड’ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल लखनऊ में बंगाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद बाहर हो गए। वह बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को रिजर्व रखा गया।

वहीं अगस्त 2023 में बैक सर्जरी से वापसी करने के बाद से जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट में आठ मैचों में उन्होंने 42 विकेट लिए हैं। अब तक 38 टेस्ट में उन्होंने 170 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 10 बार पांच विकेट हॉल भी लिए हैं। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई 2022 में एजबेस्टन में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। वहीं अब इस सीरीज में वो कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 24 से 28 अक्टूबर के बीच होगा। तीसरा टेस्ट 1 से 5 नवंबर तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

रिजर्व खिलाड़ी– हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

আরো ताजा खबर

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...