Skip to main content

ताजा खबर

Sarfaraz Khan का स्पेशल अभ्यास है जारी, न्यूजीलैंड सीरीज की शुरू कर चुके हैं तैयारी

Sarfaraz Khan का स्पेशल अभ्यास है जारी न्यूजीलैंड सीरीज की शुरू कर चुके हैं तैयारी

Sarfaraz Khan (Image Credit-Instagram)

Sarfaraz Khan को जिस मैच में मौका मिला है, उन्होंने वहां खुद को साबित कर दिखाया है। जहां हाल ही में रेड बॉल क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने रनों की बारिश कर दी थी, तो दूसरी ओर सरफराज की कड़ी मेहनत जारी है। ऐसे में ये बल्लेबाज खास सीरीज के लिए, एक खास जगह तैयारी करने में लगा है और उसी से जुड़ी इंस्टा स्टोरी सरफराज खान ने अपने फैन्स के साथ में शेयर की है।

Irani Cup में बोला था Sarfaraz Khan का बल्ला

रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ मुंबई टीम ने Irani Cup जीता था, इसी Irani Cup में Sarfaraz Khan का बल्ले से जलवा देखने को मिला था। इस दौरान सरफराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा था, वहीं मुंबई टीम के वो पहले बल्लेबाज बने थे जिन्होंने Irani Cup में दोहरा शतक अपने नाम किया था। दूसरी ओर अपनी पारी में सरफराज खान ने नाबाद 222 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने खूब चौके-छक्के जड़े थे।

Sarfaraz Khan खास तैयारी कर रहे हैं इन दिनों

*युवा बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने इंस्टा स्टोरी पर अपना एक वीडियो किया शेयर।
*जहां इस वीडियो में NCA के नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास कर रहा है ये खिलाड़ी।
*लाल गेंद से किया सरफराज ने अभ्यास, रणजी ट्रॉफी के लिए नहीं है मुंबई टीम का हिस्सा।
*न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हो सकता है चयन, इसलिए नहीं है मुंबई टीम में।

सरफराज के भाई से मिले थे कप्तान रोहित

Irani Cup से ठीक पहले मुशीर खान सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जिसके चलते वो ये मैच नहीं खेल पाए थे। इस बीच मुशीर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान हिटमैन ने मुशीर का हाल-चाल पूछा, वैसे सड़क हादसे में चोटिल होने के चलते मुशीर रणजी ट्रॉफी के कुछ शुरूआती मुकाबलों को मिस करने वाले हैं।

मुशीर खान के साथ टीम इंडिया के कप्तान की तस्वीर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naushad Khan (@musheerkhan.97)

A post shared by Naushad Khan (@musheerkhan.97)

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...