Skip to main content

ताजा खबर

US की नेशनल क्रिकेट लीग में भाग नहीं लेना चाहते हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जाने क्या है पूरा मामला

US की नेशनल क्रिकेट लीग में भाग नहीं लेना चाहते हैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जाने क्या है पूरा मामला

Tamil Nadu Cricket Stadium (Photo Source: X/Twitter)

US में पिछले साल नेशनल क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई थी। हालांकि यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट की शुरुआत इतनी अच्छी तरह से नहीं हुई। नेशनल क्रिकेट लीग में ऐसी कई परेशानी देखने को मिली जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सवाल उठाए गए थे।

इनमें से एक यह था कि इस लीग में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नियम का उल्लंघन किया था। आईसीसी ने एक नियम यह भी लागू किया था कि अपने शुरुआती लाइनअप में एक टीम में कम से कम 7 घरेलू या एसोसिएट खिलाड़ियों को शामिल करना चाहिए लेकिन नेशनल क्रिकेट लीग में ऐसा देखने को नहीं मिला। यह गलती विशेष रूप से परेशान करने वाली है क्योंकि आईसीसी के पूर्व सीईओ हारून लोगार्ट लीग के कमिश्नर हैं।

यही नहीं लीग संभावित रूप से अमेरिकी आव्रजन (Immigration) कानून का उल्लंघन कर रही थी। प्रोफेशनल एथलीट को आमतौर पर अमेरिकी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए विशेष वीजा की आवश्यकता होती है जिसकी प्रक्रिया में हर खिलाड़ी की लागत 6000 अमेरिकी डॉलर तक हो सकती है। हालांकि कई लोगों द्वारा यह आरोप लगाया गया कि नेशनल क्रिकेट लीग ने कुछ खिलाड़ियों को लागत में कटौती करने के लिए पर्यटक वीजा पर देश में प्रवेश करने की अनुमति दी है जिससे एथलीट को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

नेशनल क्रिकेट लीग सक्रिय रूप से बने रहने के लिए स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों से निवेश की मांग कर रहा है: रिपोर्ट

यही नहीं इस टूर्नामेंट की फील्ड की परिस्थिति को लेकर भी काफी सवाल उठाए गए हैं। खिलाड़ियों ने पिच की क्वालिटी को खराब कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां हैरान कर देने वाली उछाल देखने को मिलती है। यहां स्पिनर्स को इसीलिए गेंदबाजी दी जाती है क्योंकि तेज गेंदबाज बल्लेबाजों के लिए काफी घातक साबित हो सकते हैं।

बता दें कि, इस लीग का कोई भी भुगतान प्रसारण सौदा नहीं किया गया है और लीग राजस्व उत्पन्न करने के लिए संघर्ष कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बने रहने के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी सक्रिय रूप से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों से निवेश की मांग कर रहा है। इन सब मुश्किलों के बावजूद नेशनल क्रिकेट अकादमी सुनील गावस्कर, विवियन रिचर्ड्स और वसीम अकरम जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को अपना एंबेसडर नियुक्त करना चाह रहा है।

আরো ताजा खबर

‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Michael Holding pays tribute to the late Sir Garfield Sobers (image via getty) वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने सर गारफील्ड सोबर्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, जिनका 17...

18 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. BCCI ने लॉर्ड्स में रोहित के रिटायरमेंट की बात को खारिज किया बीसीसीआई ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को पूरी...

लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने भविष्य पर दी बड़ी सफाई

BCCI secretary Devajit Saikia clears the air on Rohit Sharma (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में भविष्य को लेकर अटकलें जोरों...

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...