Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: क्या तीसरे टी-20 मैच से बाहर होंगे सैमसन? SKY इन प्लेयर्स को दे सकते हैं मौका…..

IND vs BAN क्या तीसरे टी-20 मैच से बाहर होंगे सैमसन SKY इन प्लेयर्स को दे सकते हैं मौका

IND vs BAN (Photo Source: Getty Images)

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीरीज का तीसरा मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। खेले गए दो मैचों की बात करें तो वहां टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हए दोनों मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। अब भारत की नजरें मेहमानों का सूपड़ा साफ करने पर होगी।

चूंकि भारत सीरीज अपने नाम कर चुका है तो ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। ऐसे में तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग XI में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं, वो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन को बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने का मौका मिला, मगर वो अभी तक इसका फायदा नहीं उठा पाए हैं। पहले टी20 में वह 19 गेंदों में 29 तो दूसरे मैच में 7 गेंदों में10 रन बनाकर आउट हुए। पहले टी20 में उन्हें अच्छी शुरुआत तो मिली, मगर वह उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए तो वहीं दूसरे टी20 में वह जल्दी अपना विकेट खो बैठे। लगातार दो बार फेल होने के बाद अब सैमसन को तीसरा मौका मिलेगा या नहीं यह सवाल सभी के मन में है।

संजू सैमसन को अगर टीम से बाहर किया जाता है तो किसी विकेटकीपर को ही प्लेइंग XI में मौका मिलेगा, ऐसे में बेंच पर सिर्फ जितेश शर्मा ही दिखाई देते हैं। जितेश ने भारत के लिए अभी तक 9 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 7 पारियों में 100 रन बनाए हैं। अक्टूबर 2023 में उन्होंने भारत के लिए पहला टी20 खेला था, मगर तब से उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने आखिरी टी20 इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI:

अभिषेक शर्मा, जितेश शर्मा/संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा/अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

আরো ताजा खबर

‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Michael Holding pays tribute to the late Sir Garfield Sobers (image via getty) वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने सर गारफील्ड सोबर्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, जिनका 17...

18 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. BCCI ने लॉर्ड्स में रोहित के रिटायरमेंट की बात को खारिज किया बीसीसीआई ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को पूरी...

लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने भविष्य पर दी बड़ी सफाई

BCCI secretary Devajit Saikia clears the air on Rohit Sharma (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में भविष्य को लेकर अटकलें जोरों...

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...