
Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)
भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने हाल ही में ईरानी कप 2024 में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। उनकी उसी पारी के बदौलत मुंबई ने ईरानी ट्रॉफी पर अपना कब्जा भी जमाया था। हालांकि अब सरफराज खान को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम से बाहर होना पड़ा है। पहले मैच के लिए उन्हें मुंबई के स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है।
मुंबई रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर से करने वाली है। पहले मैच में उनका सामना बड़ौदा से होगा। इसके बाद मुंबई 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। हालांकि शुरुआती दो मैच के लिए सरफराज खान को मुंबई के स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सरफराज खान को मिल सकता है मौका
ऐसा माना जा रहा है कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल करना चाहता है। मुंबई का शुरुआती दो रणजी मैच का शेड्यूल भारत और न्यूजीलैंड सीरीज से मेल खाता है। ऐसे में सरफराज खान को मुंबई टीम में जगह नहीं दी गई है। मुंबई ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में खिताब अपने नाम किया था।
हाल ही में ईरानी कप में सरफराज ने मुंबई की ओर से खेलते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। पहली पारी में सरफराज ने 222 रनों की पारी खेली थी। उनकी पारी की बदौल मुंबई ने खिताब भी जीता था।
सरफराज खान को हाल ही में समाप्त हुई बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। लेकिन वहां उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं दी गई थी। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में सरफराज को मौका मिलने की उम्मीद है।
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

