Skip to main content

ताजा खबर

Hong Kong Sixes खेलेगी टीम इंडिया, क्या रोहित-कोहली लेंगे इस अनोखे टूर्नामेंट में हिस्सा?

Hong Kong Sixes खेलेगी टीम इंडिया, क्या रोहित-कोहली लेंगे इस अनोखे टूर्नामेंट में हिस्सा?

(Photo Source: X)

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस की 7 साल बाद वापसी होने जा रही है और फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया हिस्सा लेगी। क्रिकेट हांगकांग ने सोमवार, 7 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। 2017 में आखिरी बार यह टूर्नामेंट खेला गया था जिसे साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था। भारत ने एकमात्र बार यह टूर्नामेंट 2005 में जीता है। इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसे स्टार खिलाड़ी भी खेल चुके हैं।

यह टूर्नामेंट 1 से 3 नवंबर के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम का ऐलान होना अभी बाकी है। क्रिकेट हॉन्ग कॉन्ग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “टीम की घोषणा। टीम इंडिया HK6 में धमाल मचाने के लिए कमर कस रही है। धमाकेदार पावर हिटिंग और छक्कों की बौछार के लिए तैयार हो जाइए, जो दर्शकों को रोमांचित कर देगी। ज्यादा टीमों, ज्यादा छक्कों, ज्यादा उत्साह और ज्यादा रोमांच की उम्मीद करें। HK6 1 से 3 नवंबर 2024 तक वापस आ रहा है! इसे मिस न करें।”

यह टूर्नामेंट 1 से 3 नवंबर तक टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी। हॉन्ग कॉन्ग क्रिकेट सिक्सेस 2024 इस टूर्नामेंट का 20वां संस्करण होगा और सात साल के अंतराल के बाद इसकी वापसी हो रही है।

मैच तीन दिन सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए टिकट भी जारी कर दिए गए हैं। टिकट की कीमत पहले दिन 150 डॉलर, दूसरे दिन 250 डॉलर और तीसरे दिन 350 डॉलर है। तीनों दिनों के लिए प्रत्येक टिकट की कीमत 580 डॉलर है।

क्या है हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस?

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट है जिसे आईसीसी की मान्यता प्राप्त है। इस टूर्नामेंट में 8 से 12 टीमें हिस्सा लेती है। विकेट कीपर को छोड़कर हर गेंदबाज को एक ओवर करना होता है। जिस वजह से हरफनमौलाओं के लिए यह टूर्नामेंट ज्यादा सही माना जाता है। इंग्लैंड ने सबसे अधिक 5 बार इस टूर्नामेंट को जीता है।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...