Skip to main content

ताजा खबर

जीत के बाद Sanju Samson ने लिखी ऐसी बात, कप्तान SKY भी हो गए काफी खुश

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी20 मैच सीरीज से पंत को आराम दिया गया है, ऐसे में Sanju Samson और जितेश शर्मा बतौर विकेटकीपर टीम का हिस्सा हैं। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू को अंतिम 11 में मौका दिया गया था, इस दौरान संजू ने कमाल का प्रदर्शन किया और जीत के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया।

कैसा प्रदर्शन रहा विकेटकीपर Sanju Samson का?

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत की कहानी लिखी थी, इस दौरान Sanju Samson का बल्ला भी जमकर चला था और उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की थी। वहीं संजू ने अपनी पारी में 19 गेंदों पर 29 रन बनाए थे और 6 चौके भी लगाए थे, दूसरी स्टेडियम में मौजूद संजू के फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए। साथ ही सोशल मीडिया पर संजू का नाम काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा था और टीम को भी उनकी बल्लेबाजी काफी पंसद आई थी।

Sanju Samson की बात पर कप्तान SKY ने भी भरी हामी

*टीम इंडिया की जीत के बाद Sanju Samson ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया शेयर।
*जहां इस पोस्ट में मैच की कुछ तस्वीरें शामिल थी, साथ ही इस पोस्ट पर आए लाखों लाइक्स।
*संजू सैमसन ने कैप्शन में लिखा- This is how we want to play this game।
*वहीं संजू के पोस्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कमेंट कर लिखा- Absolutely

जीत के बाद Sanju Samson का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर ये वीडियो आया है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आखिरी वनडे मैच में शतक था संजू का

जी हां, संजू सैमसन ने टीम इंडिया से अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 में खेला था, ये मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ और उस मैच में संजू ने शतक भी जड़ा था। लेकिन फिर आगे हुई किसी भी वनडे सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को नहीं चुना गया और इसे लेकर संजू के फैन्स में निराशा की लहर थी। ऐसे में आगे देखना होगा की संजू को मौका मिलता है वनडे क्रिकेट में या नहीं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया

KKR vs MI (Image Credit- Twitter ) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 65वां मैच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले...

KKR vs MI, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम मुंबई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। 148...

BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल, 1788 मैच खेले जाएंगे पूरे क्रिकेट कैलेंडर में

BCCI (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार घरेलू सीजन में कुल 1788 मुकाबले...

ICC महिला T20 विश्व कप 2026: सभी 12 टीमों के स्क्वाड्स पर डालें एक नजर

ICC Women’s T20 World Cup 2026: all the squads (image via getty) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से 5 जुलाई तक आयोजित किया...