Skip to main content

ताजा खबर

[Exclusive] हम टूर्नामेंट को पूरी दुनिया में ले जाएंगे: एलएलसी CEO रमन रहेजा

Exclusive हम टूर्नामेंट को पूरी दुनिया में ले जाएंगे एलएलसी CEO रमन रहेजा

LLC and Raman Raheja (Image Credit- Twitter X)

जनवरी 2022 में शुरू हुए लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LCC) का इस समय तीसरा सीजन खेला जा रहा है। तो वहीं इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा दुनियाभर के कुछ फेमस क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। फैंस को अभी तक टूर्नामेंट में कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं।

दूर्नामेंट के तीसरे सीजन में कुल छह टीमें खेल रही हैं। इन टीमों के नाम मणिपाल टाइगर्स, टोयम हैदराबाद, साउदर्न सुपर स्टार्स, इंडिया कैपिटल्स और कोणार्क सूर्यास ओडिशा और गुजरात ग्रेट्स हैं। इन टीमों की ओर से पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जैसे सुरेश रैना, इरफान पठान, शिखर धवन, क्रिस गेल, इयान बेल और टी दिलशान आदि खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट के सफल तीसरे सीजन के बीच लीग के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रमन रहेजा (Raman Raheja) ने बड़ा बयान दिया है। रहेजा का कहना है कि अब वह टूर्नामेंट को पूरी दुनिया में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

रमन रहेजा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही एलएलसी के जारी सीजन के मीडिया पार्टनर क्रिकट्रैकर के साथ एक इंटरव्यू में रमन रहेजा ने कहा- हां, हम पहले ही इसपर कुछ काम कर चुके हैं। हम अन्य देशों के साथ साझेदारी में हैं और हमने ओमान से शुरूआत की थी। इसके बाद हमने फ्रेंचाइजी माॅडल शुरू किए जैसे कि भारत में होते है।

इसके बाद हम कतर गए, इस साल भी हम लीग को कतर ले जाना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से मौसम ने हमें इसकी अनुमित नहीं दी। हम एलएलसी को दुनियाभर में ले जाएंगे। खासकर, उन देशों में जो क्रिकेट देखने के लिए बेताब हैं, और जहां बहुत ज्यादा इंटरनेशनल मैच नहीं होते।

रमन ने आगे कहा- दुनिया में यह लीग क्रिकेट की वह श्रेणी है, जो खाली है और हम उसे भरने की कोशिश कर रहे हैं। हम आईपीएल या किसी इंटरनेशनल क्रिकेट से प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहते हैं, बल्कि हम छोटे देशों में जाना चाहते हैं क्योंकि ये दिग्गज अपने साथ बहुत कुछ लेकर आते हैं जिससे युवा और इस खेल को अपनाने वाले देश वास्तव में प्रेरित हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...