Skip to main content

ताजा खबर

Rinku Singh ने बताया God’s Plan टैटू का सीक्रेट, लाइफ चेंजिंग मोमेंट से है उसका कनेक्शन

Rinku Singh God’s Plan Tattoo

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह ने हाल ही में अपने बाएं हाथ पर एक टैटू कराया। उन्होंने टैटू में सूरज के बीच गॉड्स प्लान (God’s Plan) यानी ‘भगवान का प्लान’ लिखवाया है। उनके हाथ पर बने सूरज का भी एक खास मतलब है, उसका आईपीएल में जड़े गए पांच सिक्स से स्पेशल कनेक्शन है। उन्होंने खुद गॉड्स प्लान टैटू का सीक्रेट बताया है।

रिंकू ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को यादगार जीत दिलाई थी। उन्होंने यह कारनामा यश दयाल के ओवर में किया था। रिंकू ने उसके बाद खूब सूर्खियां बटोरीं। वह पांच सिक्स को लाइफ चेंजिंग मोमेंट मानते हैं और इसलिए उन्होंने उसका टैटू अपने हाथ पर गुदवाया है।

रिंकू सिंह ने बताई अपने टैटू के पीछे की कहानी

शनिवार को बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रिंकू ने कहा, ”सबको पता है कि मैं गॉड्स प्लान बोलता हूं। यह फेमस है। जो मैं बोलता हूं, मैंने उसी का परमानेंट टैटू करवा लिया। लोग थोड़ा-बहुत मुझे इसी नाम से जानते हैं। मैंने सूरज के बीच में गॉड्स प्लान टैटू लिखवाया है। लेकिन मेरे इस टैटू की की जो अहम चीज है, वो पांच सिक्स हैं।

मैंने जहां-जहां पांच छक्के लगाए, उस को टैटू में रखा है। मैं दो छक्के कवर और दो सामने की दिशा में मारे थे। एक पैर के पास उड़ाया था। वहां से मेरी लाइफ चेंज हो गई और लोग मुझे जानने लगे। इसलिए मैंने सोचा कि उसी का टैटू कराता हूं।”

Rinku Singh talking about his new tattoo of GOD’S PLAN. 👌pic.twitter.com/YkWhJd1WJb

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 5, 2024

आईपीएल 2023 के बाद रिंकू को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। उन्होंने अगस्त 2023 में आयरलैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेला। वह भारत के लिए अभी तक दो वनडे और 23 T20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें क्रमश: 55 और 418 रन बनाए। रिंकू अब भारत बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं, जो रविवार (6 अक्टूबर) से शुरू होनी जा रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 ग्वालियर में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

18 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. BCCI ने लॉर्ड्स में रोहित के रिटायरमेंट की बात को खारिज किया बीसीसीआई ने मीडिया में चल रही उन अटकलों को पूरी...

लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने भविष्य पर दी बड़ी सफाई

BCCI secretary Devajit Saikia clears the air on Rohit Sharma (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में भविष्य को लेकर अटकलें जोरों...

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...