Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ जल्द ही वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान, ACB ने किया शेड्यूल का ऐलान

AFG vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ जल्द ही वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान, ACB ने किया शेड्यूल का ऐलान

AFG vs BAN (Photo Source: Getty Images)

AFG vs BAN, ODI Series 2024: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) नवंबर 2024 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करने वाला है। बोर्ड ने रविवार, 29 सितंबर को वनडे सीरीज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है, सभी मैच यूएई में खेले जाएंगे, लेकिन अभी तभी वेन्यू नहीं चुने गए हैं। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 6 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं दूसरा और तीसरा वनडे 09 और 11 नवंबर को खेले जाएंगे।

AFG vs BAN: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, वनडे सीरीज शेड्यूल

दिन मैच वेन्यू
6 नवंबर, 2024 पहला वनडे UAE (वेन्यू अभी तक तय नहीं किया गया है)
9 नवंबर, 2024 दूसरा वनडे UAE (वेन्यू अभी तक तय नहीं किया गया है)
11 नवंबर, 2024 तीसरा वनडे UAE (वेन्यू अभी तक तय नहीं किया गया है)

आपको बता दें, अफगानिस्तान और बांग्लादेश वनडे के अलावा टी20 सीरीज भी खेलना चाहते थे। हालांकि, आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को ध्यान में रखते हुए केवल वनडे सीरीज खेली जा रही है। अफगानिस्तान टीम फिर दिसंबर 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जहां टीम सभी फॉर्मेट खेलने वाली है।

व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार खेल दिखा रही है अफगानिस्तान टीम

हश्मतुल्लाह शाहीदी की कप्तानी में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम शानदार खेल दिखा रही है। टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों को हराया था और साथ ही टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाया था। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम ने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

बता दें, पहली बार था जब अफगानिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल में पहुंची थी। लेकिन टीम को सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी। हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराकर इतिहास रचा है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...