Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: गुजरात टाइटंस में आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी अपनी-अपनी भूमिका में बने रहेंगे: रिपोर्ट्स

Ashish nehra and vikram solanki (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस (GT) टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आगामी आईपीएल सीजन के लिए टीम के हेड कोच आशीष नेहरा व विक्रम सोलंकी अपनी-अपनी भूमिका में बने रहेंगे।

गौरतलब है कि नेहरा का फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध पिछले साल IPL समाप्ति पर खत्म हो गया था। इसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नेहरा टीम का साथ छोड़ सकते हैं, लेकिन अब अगर टोरंट फार्मा (Torrent Pharma) से जुड़े एक सोर्स की माने नेहरा और सोलंकी टीम के साथ अपनी-अपनी भूमिका में बने रहेंगे।

गौरतलब है कि अहमदाबाद में कारोबार करने वाले टोरंट फार्मा ने गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी में ज्यादातर हिस्सेदारी को खरीद लिया है। तो वहीं अब नेहरा और सोलंकी आगामी आईपीएल सीजन में टीम के साथ बने रहेंगे। हेड कोच के रूप में नेहरा का टीम के साथ सफर देखा जाए, तो उनकी कोचिंग में टीम ने अपने पहले ही आईपीएल 2022 सीजन को जीतकर इतिहास रच दिया था।

इसके बाद साल 2023 आईपीएल टीम में जीटी उप-विजेता रही, लेकिन आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या के टीम से जाने के बाद टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। नए कप्तान शुभमन गिल टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में असफल रहे थे। हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

BCCI जल्द ही रिटेंशन से जुड़े नियमों की घोषणा कर सकती है

बता दें कि आईपीएल 2025 के सीजन से पहले मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है। लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों के रिटेंशन से जुड़े नियमों को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।

हाल में ही एपेक्स क्रिकेट बोर्ड की 25 सितंबर को एक ऑनलाइन मीटिंग हुई थी, लेकिन अधिकारियों के बीच आईपीएल रिटेंशन को लेकर कोई भी चर्चा देखने को नहीं मिली है। हालांकि, अगर रिपोर्ट्स की माने तो राइट टू मैच कार्ट (RTM) आगामी मेगा ऑक्शन में देखने को नहीं मिलेगा, और एक टीम कुल पांच खिलाड़ी ( 3 भारतीय, 2 विदेशी) अधिकतम रिटेन कर सकती है।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े ये 2 बड़े रिकाॅर्ड, तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी प्रतिभा का परिचय करवा दिया। जिम्बाब्वे के...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...