
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कथित तौर पर आईपीएल टीमों को आईपीएल 2025 के लिए एक अतिरिक्त खिलाड़ी को रिटेन करने की अनुमति सभी फ्रेंचाइजी को देना चाहता है। टीमें अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन रख सकती हैं, जो पिछले संस्करण की तुलना में एक अधिक है, जिससे मुंबई जैसी टीमों को मदद मिल सकती है। ऐसे में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2025 सीजन के लिए अपने मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन रख सकती है।
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में नहीं होगा RTM का ऑप्शन
हालांकि अगर ऐसा होता है तो मेगा ऑक्शन के दौरान टीमों के पास राइट टू मैच का विकल्प नहीं होगा। बीसीसीआई के इस फैसले से सबसे बड़ा फायदा मुंबई इंडियंस को हो सकता है क्योंकि उनके पास जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को टीम में बनाए रखने का मौका होगा।
हाल ही में अपने हेडक्वार्टर में हुई मीटिंग में बीसीसीआई ने सभी 10 टीम मालिकों के साथ खिलाड़ियों की रिटेनरशिप के बारे में चर्चा की थी। अधिकांश फ्रेंचाइजियां 5-6 खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती थी क्योंकि इससे उन्हें निरंतरता मिलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि उनके अनुरोध पर विचार करने के बाद बीसीसीआई ने उनकी बातें मानी है। साथ ही उनका ये भी मानना है कि पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने से यह भी सुनिश्चित होगा कि फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू भी सुरक्षित रहेगी।
2022 सीजन से पहले, फ्रेंचाइजियों के पास 4 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति होती थी जिसमें अधिकतम तीन भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी हो सकते थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आईपीएल 2025 में टीमें कितने देशी और कितने विदेशी खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं।
आईपीएल ने आखिरी बार 2022 में मेगा नीलामी आयोजित की थी जब गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इस लीग में एंट्री की थी, जिससे सभी टीमों को ऑक्शन में बराबर का मौका मिला। हालाँकि, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों को अपनी पांच सदस्यीय रिटेन सूची का चयन करते समय दुविधा का सामना करना पड़ेगा।
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

