Skip to main content

ताजा खबर

खेलने का मौका मिले या ना मिले, बल्लेबाज Sarfaraz Khan की तैयारी हमेशा पूरी रहती है

खेलने का मौका मिले या ना मिले बल्लेबाज Sarfaraz Khan की तैयारी हमेशा पूरी रहती है

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

Sarfaraz Khan ने इसी साल टीम इंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने डेब्यू टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर सरफराज को भले ही बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी की मेहनत कम नहीं हुई है। इस बीच सरफराज ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ तस्वीरें शेयर की है और दिखाया है कि वो कितनी कड़ी मेहनत करते हैं।

क्या Sarfaraz Khan होंगे टीम इंडिया से अलग?

ईरानी कप में मुंबई टीम का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से होगा, ऐसे में Sarfaraz Khan खान को मुंबई टीम में चुना गया है और जुरेल के अलावा यश दयाल का रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम मे चयन हुआ है। ऐसे में अगर ये खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं चुने जाते हैं, तो उन्हें टीम इंडिया से रिलीज कर दिया जाएगा ईरानी कप के लिए। वैसे इन तीनों ही खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेला था।

मेहनत करने में Sarfaraz Khan सबसे आगे रहते हैं

*युवा बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने अभ्यास सत्र से अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की।
*इन तस्वीरों में बल्लेबाजी के अलावा कैच प्रैक्टिस और फुटबॉल खेल रहे हैं सरफराज।
*एक तस्वीर में विराट के साथ तो दूसरी तस्वीर में रोहित के साथ नजर आया ये बल्लेबाज।
*मौका ना मिलने के बाद भी इस खिलाड़ी की मैदान पर कड़ी मेहनत जारी रहती है।

Sarfaraz Khan का सोशल मीडिया पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

इस वीडियो में जायसवाल को परेशान कर रहे हैं सरफराज

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पहला टेस्ट मैच कमाल था इस खिलाड़ी के लिए

वहीं सरफराज खान के लिए उनका पहला टेस्ट मैच काफी यादगार था, जहां टीम इंडिया से पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करते हुए खान ने इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था। साथ ही सरफराज कप्तान रोहित के भी फेवरेट है, लेकिन केएल राहुल और विराट की टेस्ट क्रिकेट में वापसी होने के कारण सरफराज अभी अंतिम 11 में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं।

আরো ताजा खबर

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन...

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026...