
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
मैदान के अंदर और मैदान के बाहर Suryakumar Yadav एक दम टेंशन फ्री रहते हैं, अपने अतरंगी शॉट्स ले लेकर गजब कैच पकड़ने के लिए अब SKY मशहूर हो गए हैं। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी SKY को फैन्स खूब प्यार देते हैं, साथ ही उन्हीं फैन्स के लिए सूर्यकुमार यादव कमाल की रील्स शेयर करते हैं और इस बार उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।
हाल ही में 22 गज पर वापसी हुई थी Suryakumar Yadav की
Buchi Babu टूर्नामेंट के दौरान Suryakumar Yadav चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो Duleep Trophy के शुरूआती मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन फिर फिट होकर उन्होंने Duleep Trophy का एक मैच खेला था, जिसमें वो अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वैसे सूर्यकुमार का फोकस घरेलू क्रिकेट पर ज्यादा है इन दिनों, जिसका कारण है उनको फिर से टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है।
Suryakumar Yadav हमेशा मस्ती के मूड में रहते हैं
*इंस्टाग्राम पर Suryakumar Yadav ने शेयर की इस बार काफी फनी रील।
*इस फनी वीडियो में SKY पहले एक शूट के लिए स्वैग से तैयार होते हुए नजर आए।
*उसके बाद ये खिलाड़ी वीडियो के आखिरी में अजीब हरकत करने लग गया था।
*ऐसे में फैन्स को उनका ये फनी अवतार काफी ज्यादा ही पंसद आ रहा है।
अंदाज ही निराला है Suryakumar Yadav का
View this post on Instagram
A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)
SKY की ये रील वीडियो भी काफी वायरल हुई थी
View this post on Instagram
A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)
कब दिखेंगे फिर से टीम इंडिया के लिए कप्तानी करते हुए?
दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव अब अक्टूबर महीने में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जहां वो बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे। इससे पहले SKY ने लंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की थी, वहीं उस सीरीज को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। बांग्लादेश के बाद टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 खेलनी है और इस सीरीज के मुकाबले इस बार साउथ अफ्रीका में होंगे। वैसे टीम इंडिया ने इस बार साउथ अफ्रीका को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

