Skip to main content

ताजा खबर

जल्द होगी Suryakumar Yadav की मैदान पर वापसी, इंस्टा स्टोरी के जरिए दिया बड़ा हिंट

जल्द होगी Suryakumar Yadav की मैदान पर वापसी, इंस्टा स्टोरी के जरिए दिया बड़ा हिंट

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

Suryakumar Yadav एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं, ऐसे में इस खिलाड़ी का पूरा फोकस इन दिनों घरेलू क्रिकेट पर है। लेकिन बीच में चोटिल होने के कारण ये खिलाड़ी 22 गज से कुछ दिनों के लिए दूर हो गया था, वहीं अब SKY फिर से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। जिसे लेकर उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक बड़ा संकेत दिया है, वहीं इस इंस्टा स्टोरी को देख उनके फैन्स भी खुश हो गए हैं।

Suryakumar Yadav को कब लगी थी चोट?

लंका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के बाद Suryakumar Yadav ने एक फैसला लिया था, जिसके तहत उन्होंने Buchi Babu टूर्नामेंट का मैच मुंबई टीम से खेला था। इस दौरान SKY के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके बाद वो बचे हुए मैचों से बाहर हो गए थे। साथ ही वो अभी तक Duleep Trophy का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, लेकिन नई अपडेट उनके फैन्स को थोड़ी राहत देगी इस बार।

नए सफर के जरिए Suryakumar Yadav ने दिया बड़ा संकेत

*Suryakumar Yadav ने अपनी नई इंस्टा स्टोरी के जरिए दिया बड़ा हिंट।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीरों के जरिए उन्होंने Anantapur जाने की दी जानकारी।
*अंगूठे की चोट हुई सही, Duleep Trophy में खेलते हुए नजर आ सकते हैं SKY
*Ruturaj Gaikwad की कप्तानी वाली इंडिया C टीम का हिस्सा हैं सूर्यकुमार।

बल्लेबाज की ये रील वीडियो भी हुई थी काफी ज्यादा वायरल

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

इंटरनेशनल क्रिकेट में कब होगी वापसी?

दूसरी ओर अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव की अक्टूबर महीने में वापसी होगी, जहां वो बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे और टीम इंडिया की कप्तानी भी करेंगे। इस सीरीज में कुल 3 मैच खेले जाएंगे, उसके बाद SKY साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे और ये टी20 सीरीज साउथ अफ्रीका के अलग-अलग मैदानों पर खेली जानी है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की थी, उस सीरीज को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...