Skip to main content

ताजा खबर

Praveen Kumar Exclusive: रोहित के साथ दोस्ती, कप्तानी व आईपीएल कोचिंग, पढ़िए प्रवीण कुमार के साथ क्रिकट्रैकर की स्पेशल बातचीत 

Praveen Kumar Exclusive रोहित के साथ दोस्ती कप्तानी व आईपीएल कोचिंग पढ़िए प्रवीण कुमार के साथ क्रिकट्रैकर की स्पेशल बातचीत

Praveen Kumar (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान स्विंग गेंदबाजी के लिए काफी मशहूर रहे थे। भारतीय टीम के लिए उनका क्रिकेट करियर करीब 6 साल का रहा, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

तो वहीं इन दिनों प्रवीण जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं। जारी एलएलसी 2024 सीजन में वह मणिपाल टाइगर्स के हेड कोच की भूमिका में काम कर रहे हैं।

तो वहीं हाल में ही उन्होंने क्रिकट्रैकर, जो LLC के जारी सीजन का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है, के साथ एक स्पेशल बातचीत में रोहित की कप्तानी, आईपीएल कोचिंग व और भी अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बात की है। तो पेश है प्रवीण कुमार के साथ इस स्पेशल इंटरव्यू के कुछ सवाल-जबाव:

सवाल: LLC में आप नई भूमिका में हैं, इस पर आपका क्या कहना है?

Praveen Kumar: बहुत अच्छा लग रहा है।

सवाल: क्या आप भारतीय टीम या किसी आईपीएल टीम की कोचिंग कर सकते हैं?

Praveen Kumar: हां जरूर, अगर कोई मौका देगा तो जरूर जाएंगे।

सवाल: आप रोहित के साथ काफी खेले हैं, उनकी आपके साथ दोस्ती भी काफी अच्छी है, आपको उस टाइम लगता था कि वह भारत के इतने सफल कप्तान बनेंगे?

Praveen Kumar: बिल्कुल लगता था, उसमें क्वालिटी है। वो कप्तानी काफी सिंपल करता है, ऐसा नहीं है कि कोई हाॅच-पाॅच वाली कप्तानी, पैनिक हो रहा हो, ये हो रहा है, वह नाॅर्मल रहता है। अच्छा लगता है कि जब वह कप्तानी करता है तो।

सवाल: भारत में अगर किसी को तेज गेंदबाज बनना है तो उससे के लिए सबसे जरूरी क्या है?

Praveen Kumar: देखें कुछ बाॅलर होते हैं नेचुरल। देखो 150 फेंकने वाले कुछ ही बाॅलर हैं, उनकी फिजीक, उनकी आर्म में थोड़ा सा अंतर होता है, शोएब अख्तर का हाथ थोड़ा अलग है, आरपी का भी ऐसा ही है, बुमराह का हाथ भी वैसा ही है, नहीं तो 150 तो फिर दुनियाभर के गेंदबाज फेंक लेते। वो इसलिए हैं, क्योंकि उनकी ट्रेनिंग अलग है, अलग बाॅडी है, इस वजह से वे अलग गेंदबाज हैं।

सवाल: बुमराह इस समय तीनों फाॅर्मेट में अच्छा कर रहे हैं, तो उनके बाद उनके जैसा भारतीय गेंदबाज कौन हो सकता है?

Praveen Kumar: नहीं, बहुत सारे लड़के है। आकाशदीप नाम का एक लड़का है जो अच्छा कर रहा है, तो लड़कें आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

A post shared by CricTracker (@crictracker)

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...