Skip to main content

ताजा खबर

बल्ले से तो कुछ नहीं कर पाए Virat Kohli, लेकिन मैदान पर नौटंकी पूरी की इस खिलाड़ी ने

बल्ले से तो कुछ नहीं कर पाए Virat Kohli लेकिन मैदान पर नौटंकी पूरी की इस खिलाड़ी ने

(Photo Source: X)

चेन्नई टेस्ट मैच में फैन्स को Virat Kohli से काफी उम्मीदें थे, लेकिन विराट ने उम्मीदों पर घटिया बल्लेबाजी कर पानी फेर दिया। उसके बाद भी विराट टेंशन फ्री नजर आए, जिसका नजारा चेपॉक के मैदान पर कई बार देखने को मिला। वहीं चौथे दिन तो विराट कोहली की हरकतें देखने लायक थी, जिसके बाद उनका एक वीडियो फैन पेज पर शेयर किया गया है जिसमें कोहली का अतरंगी अवतार देखने को मिला है।

काफी लंबे ब्रेक के बाद खेला था Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट

जी हां, टेस्ट क्रिकेट में Virat Kohli ने एक लंबे ब्रेक के बाद वापसी की थी, जहां उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हुए टेस्ट से पहले आखिरी टेस्ट मैच जनवरी में खेला था और मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेली थी, वहीं चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ कोहली पहली पारी में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे और दूसरी पारी में 17 रन बनाकर ये बल्लेबाज पवेलियन लौट गया। अब देखना अहम होगा कि दूसरे टेस्ट मैच में कोहली का प्रदर्शन कैसा रहता है।

कैमरा देखते ही Virat Kohli नौटंकी शुरू कर देते हैं

*टेस्ट मैच के चौथे दिन Virat के अलग-अलग वीडियो आए सोशल मीडिया पर सामने।
*इस दौरान मैदान पर कोहली अजीब तरीके से डांस करते हुए स्पॉट हुए थे ब्रेक के बीच।
*वहीं मस्ती के मूड में कोहली फनी अंदाज में चलते हुए दिखे, फैन्स ये सब देख हुए उत्साहित।
*कई बार फैन्स विराट को आवाज भी लगा रहे थे, तो प्रैक्टिस पर जाते समय घेर लिया था उनको।

Virat Kohli का पहले ये वीडियो देख लो आप

अब एक नजर डालते हैं बल्लेबाज के इस वीडियो पर

भारत में नहीं रहते हैं अब विराट कोहली

दूसरी ओर विराट कोहली अब भारत में नहीं रहते हैं, कोई भी सीरीज खत्म होते ही ये खिलाड़ी लंदन रवाना हो जाता है। जहां कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं, सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए ही यात्रा करते हैं। इस दौरान कई बार कोहली के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वो वाइफ अनुष्का के साथ आम आदमी की तरह लंदन की सड़कों पर स्पॉट हुए हैं और वहां उनसे कोई भी सेल्फी नहीं मांगता है।

আরো ताजा खबर

28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SA vs AUS: उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन स्टार्क के 6 विकेट रहे हैडलाइन केप टाउन में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक...

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...