Skip to main content

ताजा खबर

“मजबूत गेंदबाजी लाइन-अप होती है तभी…”, गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ करते हुए कही बड़ी बात

“मजबूत गेंदबाजी लाइन-अप होती है तभी…”, गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ करते हुए कही बड़ी बात

Virat Kohli & Gautam Gambhir (Photo Source: Getty/X)

विराट कोहली की कप्तानी में ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट के नए युग की शुरुआत हुई। भारत ने 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत हासिल की, जो इतिहास में किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा जीते गए सर्वाधिक टेस्ट मैच है। कोहली ने टीम के नेचर को बदला और तेज गेंदबाजों के ग्रोथ पर ध्यान दिया।

विराट कोहली के कार्यकाल के दौरान जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और उमेश यादव जैसे गेंदबाजों ने ओवरसीज कंडिशन में दबदबा बनाया। इस बीच, भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने कार्यकाल के दौरान एक मजबूत गेंदबाजी लाइन-अप तैयार करने के लिए विराट कोहली की जमकर तारीफ की है।

विराट ने मजबूत गेंदबाजी यूनिट बनाई- गौतम गंभीर

बीसीसीआई से बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने विराट कोहली से कहा,

आपने जो शानदार काम किया, वह यह था कि आपने बहुत मजबूत गेंदबाजी यूनिट बनाई। टेस्ट मैच 20 विकेट लेकर जीते जाते हैं। जब तक आपके पास मजबूत गेंदबाजी लाइन-अप नहीं है (कोई जीत नहीं सकता) और यही बात आपको देश का सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनाती है। इसका श्रेय आपको जाता है। एक बल्लेबाज के तौर पर, मजबूत छह, सात बल्लेबाजों को रखना आसान है, लेकिन जिस तरह से आपने पहचान की और उससे भी महत्वपूर्ण बात, तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर आपका रवैया। शमी, बुमराह, इशांत, उमेश जैसे गेंदबाजों के साथ विदेशों में जीतना।

विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीते हैं, जहां टीम पहले स्ट्रगल करती थी। बता दें, टीम इंडिया 2017-2021 तक आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर-1 थी।

बुमराह सभी फॉर्मेट के सबसे संपूर्ण गेंदबाज हैं- विराट कोहली

टीम इंडिया की बॉलिंग कल्चर को लेकर बात करते हुए विराट कोहली ने इस बात पर जोर दिया कि ईशांत शर्मा ने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच भारत के लिए खेले। जबकि जहीर खान दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने बुमराह को ऑल-फॉर्मेट गेंदबाज और मोहम्मद शमी को टेस्ट टीम में सबसे अहम खिलाड़ी बताया।

जब आप ईशांत शर्मा के बारे में बात करते हैं, तो सबसे पहले मेरे दिमाग में रिकी पोंटिंग (2007-08 के दौरे के दौरान) के खिलाफ पर्थ में खेले गए मैच की याद आती है। अगर आप उनके क्रिकेट करियर की बात करें, तो ईशांत शर्मा ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। जहीर खान ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए बहुत विकेट लिए हैं और 50 ओवर के वर्ल्ड कप में शानदार रहे। मोहम्मद शमी वर्ल्ड के फेमस गेंदबाज नहीं हैं क्योंकि वे एक बेहतरीन टी20 गेंदबाज हैं। वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजो में से एक हैं और उन्होंने 50 ओवर के वर्ल्ड कप में जो किया, उससे उनकी अहमियत और बढ़ गई है। बुमराह सभी फॉर्मेट के सबसे संपूर्ण गेंदबाज हैं।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...