Skip to main content

ताजा खबर

देखें: चैंपियंस कप में आउट होने के बाद इमाम-उल-हक ने गुस्से में फेंका बैट और हेलमेट

देखें: चैंपियंस कप में आउट होने के बाद इमाम-उल-हक ने गुस्से में फेंका बैट और हेलमेट

Imam-ul-Haq (Source X)

पाकिस्तान की वनडे और टेस्ट टीम में लगातार शामिल रहे इमाम-उल-हक साथी स्पिनर शादाब खान की गेंद पर कैच आउट होने के बाद काफी गुस्से में आ गए। पाकिस्तान के चैंपियंस वनडे कप 2024 टूर्नामेंट के 5वें मैच में आउट होने के बाद इमाम-उल-हक ने अपना पूरा संयम खो दिया।

दरअसल, बाएं हाथ के बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने पैंथर्स के खिलाफ़ लायंस के लिए खेलते हुए 62 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें पाँच चौके और दो छक्के शामिल थे। लेकिन आउट होने के बाद उन्होंने अपना गुसा बैट और हेलमेट पर निकाला।

इमाम-उल-हक ने फेंका बैट और हेलमेट 

गुस्से और निराशा का प्रदर्शन करते हुए इमाम ने अपना हेलमेट और बल्ला फेंक दिया और सीट पर बैठ गए, वीडियो में देखा जा सकता है की वह स्पष्ट रूप से अपने आउट होने से निराश थे।

दरअसल, यह घटना लायंस की बल्लेबाजी के दौरान 23वें ओवर की पहली गेंद पर घटी। पैंथर्स की कप्तानी कर रहे शादाब ने खुद गेंदबाजी करने का फैसला किया और तुरंत प्रभाव डाला।

इमाम ने गेंद को मारने की कोशिश की जो बल्ले के किनारे से सीधे स्टंप के पीछे उस्मान खान के दस्तानों में जा गिरी। विकेट लेने के बाद, शादाब ने जोश से जश्न मनाया, क्योंकि वह अपनी इस सफलता से बेहद ही खुश थे।

देखें वीडियो 

पैंथर्स ने लायंस को 84 रनों के बड़े अंतर से हराया 

पैंथर्स ने लगातार दूसरी जीत हासिल की, जिसमें मुबसिर खान और हैदर अली के 90 और 84 रनों के योगदान के साथ-साथ उनके कप्तान शादाब खान का ऑलराउंड प्रदर्शन भी शामिल रहा। मुबसिर और हैदर के बीच पांचवें विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी ने टीम को 283 के स्कोर तक पहुंचाया।

लायंस अपनी पारी के आधे रास्ते तक इमाम-उल-हक की लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी के दम पर 127/3 के स्कोर के साथ अच्छी स्थिति में लग रहे थे। लेकिन इसके बाद टीम ने 79 गेंदों में 72 रन पर अपने अंतिम सात विकेट गंवा दिए। इसके चलते पैंथर्स ने 84 रनों से जीत दर्ज की और लायंस अब तक एक भी जीत हासिल नहीं कर सके।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...