Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Mahli Beardman को ऑस्ट्रेलिया टीम में किया गया शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Mahli Beardman को ऑस्ट्रेलिया टीम में किया गया शामिल

Mahli Beardman (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। आगामी 5 मैच की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में युवा तेज गेंदबाज Mahli Beardman को शामिल किया गया है। 19 वर्षीय Mahli Beardman को पहली बार ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह मिली है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज इस समय चोटिल है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान ज़ेवियर बार्टलेट चोटिल हो गए थे। यही नहीं द हंड्रेड पुरुष टूर्नामेंट 2024 के दौरान नाथन एलिस को भी चोट लग गई थी। यही वजह है कि Mahli Beardman को ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है।

इस दौरे के शुरू होने से पहले ही स्पेंसर जॉनसन बाहर हो गए थे जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 के बाद Riley Meredith को भी खेलते हुए नहीं देखा गया है। जोश हेजलवुड इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भाग लेने के बाद इस दौरे में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं।

एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि, ‘टीम मैनेजमेंट सभी खिलाड़ियों की फिटनेस पर निगरानी रख रहा है और बहुत जल्द खिलाड़ी वापसी कर सकते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि सभी खिलाड़ी जल्द से जल्द पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।’

जाने कौन है Mahli Beardman?

Mahli Beardman ने इसी साल U-19 वर्ल्ड कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। बेनोनी में खेले गए भारत के खिलाफ फाइनल मैच में इस युवा खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए मैच में 15 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इस पूरे टूर्नामेंट में Mahli Beardman ने 10.50 के औसत से 10 विकेट झटके थे। यही नहीं स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल के आने से ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए और भी मजबूत हो गई है।

यह रही इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम:

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, बेन द्वारशियस, कैमरन ग्रीन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा। Reserving Travel: महली बियर्डमैन

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...