Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम ने तेज गेंदबाज दहानी पर निकाला गुस्सा, एक ही ओवर में जड़े लगातार 5 बाउंड्री; देखें वीडियो

बाबर आजम ने तेज गेंदबाज दहानी पर निकाला गुस्सा, एक ही ओवर में जड़े लगातार 5 बाउंड्री; देखें वीडियो

Babar Azam (Source X)

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, और इसके वजह से उनकी काफी आलोचना की जा रही है। फिलहाल तो हाल ऐसा है कि वह टीम से अपनी जगह भी खो सकते हैं क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम की ‘सर्जरी’ में लगी हुई है। दरअसल, बोर्ड खराब खेल रहे खिलाड़ियों को बाहर निकलना चाहती है और ऐसे में वह नए प्लेयर्स की तलाश में है।

प्लेयर्स के टैलेंट को पहचानने के लिए पाकिस्तान में घरेलू टूर्नामेंट ‘वन-डे कप 2024’ खेला जा रहा है। पाकिस्तान की टीम के बड़े से लेकर छोटे क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। इसी बीच सभी की नजर बाबर आजम पर है। ऐसा हो भी क्यों न क्योंकि उनके गले पर टीम से बाहर किए जाने की तलवार लटक रही है।

बाबर आजम ने दिए फॉर्म में वापसी के संकेत, जड़े 5 लगातार बाउंड्री 

बाबर आजम ने नए चैंपियंस वन-डे कप टूर्नामेंट में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रविवार 15 सितंबर को फैसलाबाद में तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी की लगातार पांच गेंदों पर चौके जड़े। मार्खोर्स के खिलाफ टीम को जीत के लिए 232 रनों की जरूरत थी। शुरुआती झटके के बाद बाबर पांचवें ओवर में 13/1 के स्कोर पर स्टेलियंस के लिए जल्दी बल्लेबाजी करने उतरे थे।

10 गेंदों पर 5 रन बनाने के बाद, पाकिस्तान के वाइट बॉल कप्तान ने दहानी के पहले ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ओवर की शुरुआत में डॉट के बाद, बाबर ने अगली पांच गेंदों पर मैदान के सभी हिस्सों में बाउंड्री लगाई, जिससे खचाखच भरे दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपना ट्रेडमार्क बैकफुट पंच और फ्रंट-फुट पुल भी दिखाया।

देखें बाबर आजम की धाकड़ बल्लेबाजी का यह वीडियो 

अविश्वसनीय शुरुआत के बावजूद, बाबर इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और आठ चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हो गए। उनका आउट होना स्टेलियंस को भारी पड़ा टीम 79-3 से 105 रन पर ऑल आउट हो गई और 126 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई।

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...

T20 World Cup 2026: 5 प्लेयर बैटल, जिनपर रहेगी फैंस की नजर

T20 World Cup 2026 Top five player (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट भारत...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खलेगी विराट-रोहित की कमी: अनिल कुंबले

India T20 World Cup 2024 (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी...

T20 WC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटर, किंग कोहली इस नंबर पर मौजूद

IND vs SA 2025: Virat Kohli (image via BCCI/X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट...