Skip to main content

ताजा खबर

PCB ने नेशनल जूनियर चैम्पियनशिप को शुरू होने के एक दिन बाद ही किया स्थगित, यहां जाने बड़ी वजह 

PCB (Image Credit- Twitter)

नेशनल जूनियर चैंपियनशिप (National Junior Championship) के शुरू होने के एक दिन बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसे स्थगित करने का फैसला किया है। टूर्नामेंट के प्रतिभागियों और अधिकारियों को इसके स्थगन की सूचना पीसबी द्वारा दे दी गई है।

तो वहीं पीसीबी ने टूर्नामेंट के औचक ही स्थगन को लेकर एक छोटी प्रेस रिलीज में कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण टूर्नामेंट को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा रहा है। गौरतलब है कि पीसीबी द्वारा टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को इकट्ठा करने के लिए काफी पैसा खर्च किया गया था।

इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के विश्वासपात्र ने खुलासा किया कि पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को कई शिकायतें मली थी, कि टूर्नामेंट में शामिल प्रतिभागियों ने फर्जी दस्तावेजीकरण के जरिए भाग लिया है, जिससे टीमों के चयन में समस्याओं के साथ-साथ कई उम्र संबंधी धोखाधड़ी होने की मूल समस्या उत्पन्न हो सकती थी।

पीसीबी के इस विश्वासपात्र ने न्यूज 18 के हवाले से कहा- जूनियर टूर्नामेंट को बोर्ड द्वारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट और इंटरनेशनल प्रदर्शन के लिए सही टैलेंट तैयार करने की रीढ़ माना जाता है। यही कारण है कि चयन की लंबी प्रक्रिया के बावजूद, मोहसिन नकवी तब परेशान हो गए जब उन्हें कई शिकायतें मिलीं, जिनमें से कुछ शिकायतें वैध थी।

पीसीबी को हो सकता है वित्तीय नुकसान

गौरतलब है कि पाकिस्तान के इस नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में देश की 18 क्षेत्रीय टीमें भाग लेती है। और इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पीसीबी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लेकर आता है, जहां से नेशनल टीम का दरवाजा खुलता है।

हालांकि, अब इन 18 टीमों को ट्रेनिंग सेंटर ले जाया गया, जहां ट्रेनिंग हुई और खिलाड़ियों को किट और दैनिक भत्ते के अलावा भोजन, आवास और परिवहन सुविधाएं भी प्रदान की थीं, जिनकी कुल राशि कथित तौर पर लाखों रुपये थी। लेकिन यह अब सिर्फ और सिर्फ पीसीबी को एक वित्तीय नुकसान पहुंचाता हुआ नजर आ रहा है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...