Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं हैरान था’ रांची टेस्ट में जो रूट द्वारा की गई स्लेजिंग को याद करते हुए ध्रुव जुरेल 

Dhruv Jurel (Image Credit- Twitter X)

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर थी। इस टेस्ट सीरीज का चौथा मैच भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।

तो वहीं इस मैच को याद करते हुए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने हाल में ही बड़ा बयान दिया है। जुरेल ने कहा है कि इस मैच में वह पूर्व इंग्लिश कप्तान जो रूट (Joe Root) को स्लेज करते हुए देख हैरान रह गए थे।

ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही ध्रुव जुरेल स्पोर्ट्स प्रजेंटर जतिन सप्रू के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू करते हुए नजर आए हैं। जुरेल ने इस इंटरव्यू में रांची में हुए चौथे टेस्ट मैच को याद करते हुए कहा-

मैं उस रात सो नहीं सका, मैं 30 रन पर नॉट आउट था। मैं अगले दिन के लिए प्लान बना रहा था, सोच रहा था कि क्या मुझे पुरानी गेंद से अर्धशतक बनाने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि अभी कुछ ओवर बाकी थे, या नई गेंद के खिलाफ। लेकिन अंत में मैं 36 रन बनाने में सफल रहा, इससे पहले कि वे नई गेंद लेते और एंडरसन गेंदबाजी के लिए वापस आ जाते।

जुरेल ने आगे कहा- वह (जो रूट) तब तक पूरी तरह आक्रामक हो चुका था और लगातार स्लेजिंग कर रहा था। इंग्लिश लहजे को सुनकर, मुझे उसमें से आधे शब्द तो समझ ही नहीं आए। इसके बाद इस स्लेजिंग में जाॅनी बेयरस्टो भी शामिल हो गए। मैं हैरान था, क्योंकि मैंने जो रूट से पूछा कि आईपीएल में आप मेरे साथ खेलते हैं, तो तुम स्लेजिंग क्यों कर रहे हो। तो उन्होंने जबाव दिया- हम सभी अब अपने देश के लिए खेल रहे हैं।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने पांच विकेट से मैच को अपने नाम किया था। ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 149 गेंदों में 90 और दूसरी पारी में 39* रनों की शानदार पारी खेल, भारत को मैच जिताया था। इस शानदार प्रदर्शन के लिए जुरेल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया था।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...