Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश अक्टूबर में साउथ अफ्रीका की दो मैचों की टेस्ट सीरीज की कर सकती है मेजबानी, पढ़ें बड़ी खबर 

बांग्लादेश अक्टूबर में साउथ अफ्रीका की दो मैचों की टेस्ट सीरीज की कर सकती है मेजबानी पढ़ें बड़ी खबर

Bangladesh cricket team (Image Credit- Twitter X)

अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने बांग्लादेश साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी कर सकती है। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होगी। तो वहीं इस सीरीज को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अधिकारी ने भी जानकारी दी है।

हालांकि, अभी तक इस दौरे की औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। लेकिन फिर भी अगर सोर्स की माने तो साउथ अफ्रीका दो टेस्ट मैच शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका और जहूर अहमद चौथी स्टेडियम, चट्टोग्राम में मैच खेलती हुई नजर आ सकती है।

साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड दौरे की औपचारिक तौर पर घोषणा से पहले, साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (SACA) के साथ बैठक कर एक विस्तारपूर्वक चर्चा करेगा। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के इस दौरे को लेकर कोई भी सुरक्षा परेशानी नहीं हैं। तो वहीं इस दौरे के इसलिए भी होने की पूरी उम्मीद है क्योंकि अभी तक साउथ अफ्रीकी सरकार ने बांग्लादेश की यात्रा पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से करीब से जुड़े एक सोर्स ने क्रिकबज के हवाले से आज 13 सितंबर को कहा- हमें उम्मीद है कि दौरा तय कार्यक्रम के मुताबिक शुरू होगा और आने वाले दिनों में हम इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।

महिला टी20 वर्ल्ड कप को यूएई किया गया शिफ्ट

गौरतलब है कि बीते समय में खराब राजनीतिक हालत के चलते आईसीसी ने बांग्लादेश की मेजबानी में खेले जाने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 को यूएई शिफ्ट कर दिया गया है। तो वहीं न्यूजीलैंड ए के बांग्लादेश दौरे को भी रिशेड्यूल कर दिया है।

तो वहीं अब बांग्लादेश 19 सितंबर से भारत दौरे पर होगी। इस दौरे पर बांग्लादेश दो मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। भारत और बांंग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...