Skip to main content

ताजा खबर

T20 world cup 2024: साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए नजर आए वर्ल्ड चैंपियन स्किपर पैट कमिंस, फोटो हुई वायरल 

T20 world cup 2024: साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए नजर आए वर्ल्ड चैंपियन स्किपर पैट कमिंस, फोटो हुई वायरल 

Pat cummins (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 10वां मैच 5 जून को ऑस्ट्रेलिया और ओमान (AUS vs OMA) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में चैंपियन बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस (Pat cummins) साथी खिलाड़ियों को मैच के दौरान पानी पिलाते हुए नजर आए हैं।

तो वही कमिंस द्वारा साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाने की फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही कमिंस के इन फोटोज पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें पैट कमिंस की साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए ये वायरल फोटो

ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रनों से हराया

कींग्सटन ओवल ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो मुकाबले को कंगारू टीम ने 39 रनों से अपने नाम किया है। मुकाबले में टाॅस जीतकर ओमान ने गेंदबाजी करने का फैसला किया, तो वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर ने 56 रनों की शानदार पारी खेली, तो अंत में ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस द्वारा 36 गेंदों में खेली गई 67* रनों की नाबाद पारी के दम पर, ऑस्ट्रेलिया ओमान को 165 रनों का लक्ष्य देने में सफल रही। ओमान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो मेहरान खान को 2 और बिलाल खान व कलीमुल्लाह को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब ओमान ऑस्ट्रेलिया से मिले टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना पाई,  और मैच में उसे 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ओमान के लिए सिर्फ अयान खान ही 36 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मार्कस स्टोइनिस को 3 और मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस व एडम जंपा को 2-2 विकेट मिले।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...