Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड में शाकिब अल हसन की खतरनाक गेंदबाजी, डेब्यू मैच में लिए 4 विकेट

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड में शाकिब अल हसन की खतरनाक गेंदबाजी, डेब्यू मैच में लिए 4 विकेट

Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)

बांग्लादेशी दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में अपना शानदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने सरे के लिए डेब्यू करते हुए चार विकेट हॉल लिया। बता दें, काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप डिविजन वन मैच समरसेट और सरे के बीच टाउनटन के कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है।

जारी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में समरसेट की टीम शाकिब अल हसन और डेनियल वॉरेल की घातक गेंदबाजी के चलते 317 रनों पर ऑलआउट हो गई। सरे की टीम ने दूसरे दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं और टीम 148 रनों से पीछे चल रही है।

शाकिब अल हसन ने इन बल्लेबाजों को चटकाया विकेट

शाकिब अल हसन ने समरसेट के खिलाफ पहली पारी में सरे के लिए 33.5 ओवरों में 97 रन देकर 4 विकेट चटकाए, उन्होंने 7 मेडन ओवर भी फेंके। शाकिब ने अपने स्पेल के शुरुआती 10 ओवरों में कोई विकेट नहीं लिए थे, हालांकि उन्होंने 3 मेडन ओवर जरूर फेंका। स्पेल के 22वें ओवर में बांग्लादेशी दिग्गज स्पिनर ने टॉम एबेल का विकेट चटकाया, जो 49 पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

शाकिब द्वारा डाली गई गेंद स्किड हो गई और सीधे स्टंप्स से टकरा गई। एबेल गेंद को ठीक तरह से पढ़ नहीं पाए, उन्होंने कट शॉट खेलने की कोशिश की थी। शाकिब अल हसन ने फिर केसी एल्ड्रिज (15), क्रेग ओवरटन (6) और ब्रेट रान्डेल (3) का विकेट चटकाया। शाकिब ने साथ ही फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 342 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम 19 सितंबर से भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में खेला जाएगा। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को उनके ही घर पर 2-0 से शिकस्त देकर इतिहास रचा है। टीम भारत के खिलाफ भी कमाल दिखाना चाहेगी। शाकिब अल हसन टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहने वाले हैं। उन्होंने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ 8 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। वहीं, 26.85 के औसत से 376 रन भी बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...