
infoNew Zealand vs Afghanistan. (Photo Source: X(TWitter/BlackCapz)
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच ग्रेटर नोएडा में जाना था। इसकी शुरुआत 9 सितंबर से होनी थी। हर कोई इस मैच को लेकर उत्साहित था, लेकिन मैच में तीन दिन का वक्त बीच चुका है लेकिन अभी तक इसका टॉस नहीं हुआ है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और बीसीसीआई पर लोग निशाना साध रहे हैं। हालांकि, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि इसमें बीसीसीआई की कोई गलती नहीं है।
अफगानिस्तान बोर्ड ने कहा है कि हमें बीसीसीआई ने तीन स्टेडियम चुनने का विकल्प दिया था, लेकिन हमने ही इस स्टेडियम को चुना। ACB की तरफ से आए बयान में कहा गया है, “हमने भारत में तीन संभावित वेन्यू पर विचार किया – बेंगलुरु, कानपुर और ग्रेटर नोएडा। दुर्भाग्य से, बीसीसीआई के घरेलू मैचों के कारण अन्य दो स्टेडियम उपलब्ध नहीं थे।
यूएई की अत्यधिक गर्मी की वजह से इस टेस्ट मैच की मेजबानी वहां करना सही नहीं था। न्यूजीलैंड के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए ग्रेटर नोएडा को चुना कि यहां महत्वपूर्ण मैच आयोजित हो जाएगा।”
हम मौसम को नियंत्रित नहीं कर सकते- अफगानिस्तान बोर्ड का बयान
एसीबी की ओर से जारी की गई मीडियी रिलीज में बताया गया है कि, “भारत में अभी मानसून है और लगातार बारिश ने भारत की घरेलू प्रतियोगिताओं को भी प्रभावित किया है। हम मौसम को नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने हमें अतिरिक्त मशीनरी प्रदान की है और खेल शुरू करने के लिए परिस्थितियों को आदर्श बनाने के लिए आगे के प्रयास जारी हैं। दिल्ली क्रिकेट स्टेडियम के क्यूरेटर और ग्राउंड स्टाफ के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश ने भारत की घरेलू प्रतियोगिताओं को भी बाधित किया है।”
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया, “ग्राउंड स्टाफ कड़ी मेहनत कर रहा है और हमें उम्मीद है कि बारिश रुक जाएगी और दोनों टीमें बचे हुए तीन दिनों में मैच खेल सकेंगी।” बता दें कि इस स्टेडियम को बीसीसीआई ने बैन किया हुआ है, लेकिन अब यहां अफगानिस्तान ने इंटरनेशनल मैच खेलने का फैसला किया। इस स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा नहीं है। यही कारण है कि कई जगहों पर पानी भर गया, जिसके कारण मैच शुरू नहीं हुआ। तीसरे दिन का खेल भी बारिश की वजह से रद्द हो गया।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

