
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
क्रिकेट से मिले ब्रेक का कप्तान Rohit Sharma ने पूरा फायदा उठाया है, जहां हिटमैन ने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया है। इस दौरान वायरल हुए वीडियो में रोहित काफी ज्यादा ही फिट नजर आए, साथ ही उन्होंने GYM से लेकर पार्क में कड़ी मेहनत की। अब इसी मेहनत की झलक हिटमैन ने दिखाई है लेकिन थोड़े फनी अंदाज में।
अचानक फिट होने का बुखार कैसे चढ़ा Rohit Sharma को?
कई बार मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma को निकले हुए पेट के साथ देखा गया है, जिसके चलते वो काफी बार Troll भी हुए हैं। दूसरी ओर टीम इंडिया को अब लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलना है, ऐसे में 5 दिन खेलने के लिए फिटनेस काफी ज्यादा अहम है। इसी को देखते हुए रोहित ने खुद पर काफी ज्यादा ही काम किया है और उसका नतीजा दिखने भी लगा है।
कड़ी मेहनत के साथ मस्ती-मजाक भी कर लेते हैं Rohit Sharma
*Rohit Sharma ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी एक बड़ी मजेदार रील।
*वीडियो के शुरूआत में हिटमैन GYM में कड़ी मेहनत करते हुए आए नजर।
*उसके बाद वो दोस्तों के साथ मस्ती-मजाक करते हुए दिख रहे हैं वीडियो में।
*इस दौरान रोहित का फनी अंदाज देखने लायक है, रील देख फैन्स हुए खुश।
Rohit Sharma की ये रील वीडियो हुई फैन्स की बीच वायरल
View this post on Instagram
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)
कुछ दिनों पहले स्टाइलिश तस्वीरें भी शेयर की थी इस खिलाड़ी ने
View this post on Instagram
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)
कब शुरू होगी टीम इंडिया की ट्रेनिंग?
बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच से लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, वहीं पहला टेस्ट मैच 19 सितम्बर से चेन्नई में खेला जाएगा, तो दूसरा टेस्ट मैच 27 तारीख से कानपुर के मैदान पर खेला जाएगा। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया 12 तारीख से अपनी ट्रेनिंग चेपॉक में शुरू कर सकती है, तो 15 तारीख से बांग्लादेश टीम का अभ्यास होगा। वैसे इस टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज होगी, फिर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी।
SRH vs RR, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम राजस्थान एलिमिनेटर के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026 Eliminator: सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर, राजस्थान राॅयल्स ने दूसरे क्वालिफायर में बनाई जगह
एमएस धोनी का CSK में भविष्य उन्हीं पर निर्भर करता है: काशी विश्वनाथन
‘वैभव सूर्यवंशी तो जादू हैं’ – इरफान पठान ने एलिमिनेटर में सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी की सरहाना की

