Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs NZ का टेस्ट मैच बना मजाक, ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम ने खोली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की पोल

Greater Noida Stadium (Pic Source-X)

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट की शुरुआत 9 सितंबर से हो गई है। बारिश की वजह से इस टेस्ट के पहले दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया था। यही नहीं एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी गीली आउटफील्ड और ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स ग्राउंड में खराब सुविधा की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स ग्राउंड में आधुनिक सुविधाओं की कमी और अनुभवहीन मैदानकर्मियों को मैदान तैयार करने में संघर्ष करना पड़ा है। इसी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। बता दें, सोमवार यानी 9 सितंबर को भी बहुत ही कम देर के लिए बारिश हुई थी और उसके बाद भी मैच की शुरुआत अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि इन दोनों टीमों के बीच दूसरे दिन का खेल होना भी बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

मैच को शुरू करने के लिए अंपायरों ने 9 सितंबर को पूरे दिन में 6 बार मैदान और पिच का निरीक्षण किया था। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी, ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर और रचिन रविंद्र समेत बाकी खिलाड़ियों ने भी मैदान का जायजा लिया, लेकिन मिड-ऑन और मिड विकेट खेलने के लिए अच्छा नहीं लग रहा था, जबकि मैदान के 30 गज के घेरे के अंदर भी कई पैच दिखाई दे रहे थे। हालांकि, धूप निकलने के बाद एक बार तो लगा कि मैच शुरू हो सकता है लेकिन अंपायरों ने आखिर में माना कि इस तरह की पिच और मैदान पर 9 सितंबर को मैच नहीं हो सकता है।

यही वजह है कि पहले दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया था। दूसरे दिन मौसम साफ रहा है लेकिन इसके बावजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बीसीसीआई को सोशल मीडिया पर लगी जमकर फटकार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड में से एक है। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों का यही कहना है कि अगर यह मैदान पूरी तरीके से मैच के लिए ठीक नहीं था तो इसे क्यों वेन्यू के रूप में घोषित किया गया है।

बता दें, यह दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच है। खेल के पहले दिन के रद्द होने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी के एक अधिकारी ने कहा था कि यहां बहुत गड़बड़ी है, हम यहां कभी वापस नहीं आएंगे। खिलाड़ी भी यहां की सुविधाओं से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि हमने संबंधित लोगों से पहले ही बात कर ली थी और स्टेडियम के लोगों ने हमें आश्वासन दिया था कि मीडिया सुविधाओं के संबंध में सब कुछ ठीक रहेगा। हालांकि हमें सिर्फ यहां निराशा देखने को मिली है।

Extremely poor and unprofessional behaviour of @ACBofficials for choosing such a poor&low standard ground for the only test of the year against a quality side of NZ.
It’s been 2nd day, since no rain and the groundsmen unable to dry out the ground.
Such a terrible scene.#AFGvNZ

— Zia Afghan (@ziasayzz) September 10, 2024

ग्रेटर नोएडा स्टेडियम के ग्राउंड्समैन अभ्यास सुविधा से घास के टुकड़े काट रहे हैं और उन्हें मुख्य मैदान के आउटफील्ड में स्थापित कर रहे हैं।#AFGvNZ | Video: @ShayanAcharya/@rvmoorthyhindu#Greater_Noida pic.twitter.com/yPQ6wNXz7b

— Jubika Update (@JubikaUpda65795) September 10, 2024

Don’t show gestures if you r not fully commited to it. Pathetic management at noida stadium #AFGvNZ

— Piyush (@Piyush985068881) September 10, 2024

What a farce is happening at Greater Noida. The world’s richest cricket body can’t get a ground and match going? Very disappointing from @BCCI
Need to apologise to NZ and Afg.#AFGvNZ

— Harish Rao (@simpleharish) September 10, 2024

Joke of a venue. The ground is simply unfit to host a Test match.
Groundsmen are bringing in dry patches of grass from the nets. #AFGvNZ pic.twitter.com/FT3aFUv4dQ

— Aparajita (@culesme) September 10, 2024

The groundsmen at the Greater Noida Stadium have been cutting patches of grass from the practice facility and installing them in the outfield of the main ground. 😓#AFGvNZ | Video: @ShayanAcharya/@rvmoorthyhindu pic.twitter.com/D0ut1YjZgz

— Sportstar (@sportstarweb) September 10, 2024

Shame on @BCCI 😡🤷

Has it been done deliberately 😱

Only one test that to washout 🤷🙆😳 #AFGvNZ #TestCricket https://t.co/jTm62G0KdV

— Kunal Chatterjee (@KunalCh37079569) September 10, 2024

It’s disgraceful that the richest board, BCCI, neglects Afghan cricket. If you won’t provide real support, stop with the hollow gestures. As an Indian, I’m outraged😑😑. Afghan cricket deserves better… #AFGvNZ #Greater_Noida #bcci @BCCI pic.twitter.com/dRKmPrE5G2

— ranjitkumar (@ranjithvabs) September 10, 2024

AFG plays test match cricket once in a monsoon and it gets washed out.
Terrible!!#AFGvNZ@ACBofficials @UPCACricket @BCCI @BCCI https://t.co/MXvhG5FBV6

— Johan 🍓 (@ChillynOnions) September 10, 2024

before start of test afg captain said : “india is our second home” whiel second home of afghanistan (india) has provided them with a stadium and pitch that could not even host a one-off test match in a completely sunny day due to wet outfield, moye moye…lets laugh 😆 #AFGvNZ pic.twitter.com/h31j3LOipf

— Ahmad Amin Khan (@AhmadAminKhan) September 10, 2024

Shameful from BCCI to offer Greater Noida ground to #AFGvNZ which lacks basic facilities in the name of help despite having more than 20 international level stadiums. It’s like giving expired food to the needy. #INDvsBAN

— Jivendra Singh (@Jivendr) September 10, 2024

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...