Skip to main content

ताजा खबर

खतरे में है बाबर की कप्तानी, अब PCB इस खिलाड़ी को बना सकता है पाकिस्तान का कप्तान

खतरे में है बाबर की कप्तानी अब PCB इस खिलाड़ी को बना सकता है पाकिस्तान का कप्तान

Mohammad Rizwan and Babar Azam. (Image Source: Getty Images)

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर उथल-पुथल शुरू हो गया है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अब बाबर आजम से लिमिटेड ओवर की कप्तानी छीनी जा सकती है। बाबर ने पिछले साल दोनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी, मगर भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप से पहले पीसीबी ने उन्हें फिर से कप्तान बनाया था।

अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि कि बाबर आजम की जगह मोहम्मद रिजावान को लिमिटेड ओवर की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस अफवाह को और हवा तब मिली जब पीसीबी ने चैंपियंस वनडे कप के लिए 5 कप्तानों का ऐलान किया। इन 5 कप्तानों में शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, सऊद शकील और मोहम्मद हारिस का नाम है, मगर बाबर का कोई जिक्र नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड बाबर से कप्तानी छीनने के मूड़ में है।

मोहम्मद रिजवान को बनाया जा सकता है तीनों फॉर्मेट का कप्तान

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के अंत में बाबर आजम की जगह नए कप्तान की नियुक्ति की पूरी संभावना है। वनडे और टी20 के लिए नए कप्तान की नियुक्ति ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हो सकती है। पाकिस्तान 4 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलेगा, जो उनके घरेलू मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाक टीम के लिए काफी अहम होगी।

रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि व्हाइट-बॉल कोच गैरी कर्स्टन ने दो महीने पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों और बाबर से इस मामले पर बात की थी। अगर सभी संबंधित पक्ष रिजवान को कप्तान के रूप में चुनने पर सहमत हो जाते हैं, तो उन्हें भविष्य में तीनों फॉर्मेट के लिए कप्तान नियुक्त किया जा सकता है, जिससे शान मसूद की टेस्ट कप्तानी पर भी काली छाया पड़ सकती है।

बता दें, शान मसूद की कप्तानी में ही पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में मोहम्मद रिजावान के अलावा कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहा था।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...