Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट आयरलैंड ने Graeme West को हाई परफाॅर्मेंस डायरेक्टर नियुक्त किया, पढ़ें बड़ी खबर 

क्रिकेट आयरलैंड ने Graeme West को हाई परफाॅर्मेंस डायरेक्टर नियुक्त किया, पढ़ें बड़ी खबर 

Graeme West (Image Credit- Twitter X)

ग्रीम वेस्ट (Graeme West) को क्रिकेट आयरलैंड ने टीम का हाई परफाॅर्मेंस डायरेक्टर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि वेस्ट इस समय क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) में हाई परफाॅर्मेंस मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। वह आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ अगले महीने इस भूमिका के लिए जुड़ने वाले हैं।

तो वहीं वेस्ट को कोचिंग का खासा अनुभव हैं और वह इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की कोचिंग स्तर में लेवल 4 की योग्यता रखते हैं। वेस्ट की ही कोचिंग में साल 2016 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ फाइनल में जीत हासिल की थी।

ग्रीम वेस्ट ने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत मिडलसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ की थी, और यहां पर वह एकेडमी के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे। इस दौरान वेस्ट ने ब्रायन ओ’रूर्के के साथ एक उपयोगी संबंध विकसित किया और मिडलसेक्स प्रणाली के माध्यम से एंड्रयू और स्टुअर्ट पोयंटर, पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बालबर्नी सहित प्रतिभाशाली युवा आयरिश खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने में मदद की है।

ग्रीम वेस्ट (Graeme West) ने दिया बड़ा बयान

दूसरी ओर, क्रिकेट आयरलैंड में इस भूमिका को लेकर ग्रीम वेस्ट काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और उन्होंने बड़ा बयान दिया है। वेस्ट ने दिए अपने एक बयान में कहा- मैं पिछले बारह वर्षों में मुझे और मेरे परिवार को प्रदान किए गए अवसरों के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) को धन्यवाद देना चाहता हूं। विश्व स्तरीय खिलाड़ियों और कोचों के साथ काम करने से मेरे पेशेवर विकास में मदद मिली है और क्रिकेट के खेल के प्रति मेरा प्यार और जुनून बढ़ा है।

वेस्ट ने आगे कहा- मुझे क्रिकेट आयरलैंड से जुड़कर खुशी हो रही है क्योंकि संगठन लगातार बढ़ रहा है और मजबूत हो रहा है। 2024-27 के लिए रणनीतिक योजना अविश्वसनीय रूप से रोमांचक है। मैं अपने अनुभव और दर्शन को प्रतिभा और विशेषज्ञता के साथ लागू करने के लिए उत्सुक हूं, जिसे इकट्ठा किया गया है, क्योंकि हम आयरलैंड को एक प्रमुख क्रिकेट राष्ट्र के रूप में स्थापित करेंगे।

আরো ताजा खबर

SMAT 2026: दिल्ली ने की स्क्वाॅड की घोषणा, हर्षित राणा और मयंक यादव को मिली जगह

Harshit Rana and Mayank Yadav (Image Credit- Twitter X) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने आगामी घरेलू टी20 टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के लिए 16 सदस्यीय टीम की...

‘मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी’ पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) इन दिनों आईपीएल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के कप्तान व अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा...

IPL 2027 Trade: गुजरात टाइटन्स छोड़ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनेंगे प्रसिद्ध कृष्णा? रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा!

Gujarat Titans Pacer Prasidh Krishna Likely to Join Delhi Capitals for IPL 2027: Reports (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा...

IPL 2027: 3 बड़े कारण, क्यों अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री दिला सकती है इस टीम को छठी ट्रॉफी!

3 reasons why Arshdeep Singh joining Mumbai Indians could help them win IPL 2027 (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन काफी मुश्किल रहे; आईपीएल...