
Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X)
Jemimah Rodrigues Birthday Special: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा और फेमस क्रिकेटर जेमिमा राॅड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) 5 सितंबर, 2024 को अपना 24वां जन्मदिन मना रही है। तो वहीं क्रिकेटर के इस खास दिन पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि साल 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करने वाली जेमिमा का जन्म 5 सितंबर 2000 को भांडुप, मुंबई में हुआ था। तो वहीं उन्होंने अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 3 टेस्ट, 30 वनडे और 100 टी20 मैच खेले हैं।
रेड बाॅल क्रिकेट में जेमिमा का औसत 58.75 का है। इस दौरान खेली गई पांच पारियों में वह 3 अर्धशतक लगा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 72.30 की औसत से 710 और टी20 फाॅर्मेट में 30.50 की औसत व 114.26 के स्ट्राइक रेट से 11 अर्धशतक के साथ 2070 रन बनाए हैं।
खैर, आइए देखते हैं जेमिमा राॅड्रिग्स के बारे में तीन खास बातें
3. साढ़े 12 साल की उम्र में अंडर 19 टीम के लिए किया था डेब्यू
गौरतलब है कि जेमिमा ने 2012/13 सीजन में भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम में मात्र साढ़े 12 साल की उम्र में डेब्यू किया था, जोकि उनकी काबिलियत के बारे में दर्शाता है। तो वहीं जेमिमा ने अपने पिता को अपना प्राथमिक कोच कहा है और उनकी शिक्षाओं ने प्रतिभाशाली बल्लेबाज को कम उम्र से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद की है।
2. दूसरी महिला जिन्होंने 50 ओवर गेम में दोहरा शतक जड़ा
जेमिमा अपनी करीबी दोस्त स्मृति मंधाना के बाद 50 ओवर क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने यह कारनामा नवंबर 2017 में औरंगाबाद में सौराष्ट्र टीम के खिलाफ कर दिखाया है। इस मैच में उन्होंने 163 गेंदों में 202 रनों की शानदार पारी खेली थी।
1. महाराष्ट्र अंडर 17 और अंडर 19 टीम के लिए हाॅकी भी खेल चुकी हैं जेमिमा
साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेमिमा एक एथलीट के रूप में पूरा पैकेज हैं, जो सिर्फ क्रिकेट में नहीं बल्कि बाकी खेलों में भी खुद को साबित कर चुकी हैं। बता दें कि वह महाराष्ट्र के लिए अंडर 17 और अंडर 19 टीमों के लिए हाॅकी भी खेल चुकी हैं। तो वहीं हाॅकी के कारण ही उनका साइड बाॅटम शाॅट एक ताकतवर शाॅट बनकर उभरा है।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

