Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: इमरान ताहिर ने CPL में Cristiano Ronaldo के सेलिब्रेशन स्टाइल को किया कॉपी, वीडियो हुआ वायरल

VIDEO: इमरान ताहिर ने CPL में Cristiano Ronaldo के सेलिब्रेशन स्टाइल को किया कॉपी, वीडियो हुआ वायरल

Imran Tahir & Cristiano Ronaldo (Photo Source: X/Twitter)

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। सीजन का सातवां मुकाबला 5 सितंबर को गुयाना अमेजन वॉरियर्स और SKN पैट्रिएट्स के बीच खेला गया, जिसमें अमेजन वॉरियर्स की टीम ने 40 रनों से जीत हासिल की।

मुकाबले के दौरान अमेजन वॉरियर्स के खिलाड़ी इमरान ताहिर विकेट चटकाने के बाद दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आईकॉनिक “Siuuu” सेलिब्रेशन को कॉपी करते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

इमरान ताहिर ने जोश क्लार्कसन का विकेट चटकाने के बाद किया खास सेलिब्रेशन

SKN पैट्रिएट्स की पारी का 9वां ओवर इमरान ताहिर ने डाला था। दूसरी ही गेंद पर ताहिर ने जोश क्लार्कसन को बोल्ड कर दिया। क्लार्कसन का विकेट चटकाने के बाद इमरान ताहिर खुशी से फुले नहीं समां रहे थे और उन्होंने फिर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सेलिब्रेशन स्टाइल को कॉपी पर मैदान में जमकर जश्न मनाया।

यहां देखें वीडियो-

मैच की बात करें तो अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 266 रन बोर्ड पर लगाए थे। शिमरन हेटमायर ने 39 गेंदों में 11 छक्कों की मदद से 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली। SKN पैट्रिएट्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवरों में 226 रनों पर ऑलआउट हो गई। अमेजन वॉरियर्स के लिए इमरान ताहिर और गुडाकेश मोती ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए।

बेटे के चलते रोनाल्डो के सेलिब्रेशन स्टाइल को कॉपी करते हैं इमरान ताहिर

दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर ने खुलासा किया था कि उनके बेटे पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैन हैं। जिसके चलते वह मैदान में विकेट लेने के बाद रोनाल्डो के सेलिब्रेशन स्टाइल को कॉपी करते हैं।

इमरान ताहिर ने  Daily Star पर बात करते हुए बताया,

वह रोनाल्डो के बहुत बड़े फैन हैं और वह चाहते हैं कि मैं भी ऐसा करूं। मैं उनके लिए ऐसा करता रहा हूं, और यह मेरे लिए नेचुरल नहीं है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रनों से हारकर, टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका 

New Zealand vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 46वां मैच आज 25 फरवरी, बुधवार को कोलंबो के आर...

T20 WC 2026, NZ vs SL: रचिन रवींद्र को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

T20 WC 2026, NZ vs SL: Rachin Ravindra (image via JioHotstar) को-होस्ट श्रीलंका बुधवार (25 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड से हारकर टी20 विश्व कप 2026...

T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स 

WI vs SA (Image Credit- Twitter X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप का 47वां मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला है।...

WI vs SA, Super 8: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं दमदार प्रदर्शन

T20 WC 2026, WI vs SA: 3 key players to watch out (image via getty) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ब्लॉकबस्टर सुपर 8 मुकाबले में, वेस्टइंडीज का मुकाबला...