Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ अगस्त 2024 के नॉमिनी के बारे में किया खुलासा, लिस्ट में यह तीन धाकड़ खिलाड़ी है शामिल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हाल ही में पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अगस्त 2024 के नॉमिनी का खुलासा किया है। इस लिस्ट में तीन बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बता दें, साल 2024 के अगस्त महीने में कई शानदार मैच खेले गए थे जिसमें सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया था।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने ना ही सिर्फ अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई बल्कि जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस के साथ विरोधी टीम का भी दिल जीत लिया।

1- केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)

ICC ने पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ अगस्त 2024 के नॉमिनी के बारे में किया खुलासा, लिस्ट में यह तीन धाकड़ खिलाड़ी है शामिल

Keshav Maharaj (Pic SOurce-X)

केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर है जो दूसरी बार आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड की लिस्ट में शामिल हुए हैं। केशव महाराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

बता दें, केशव महाराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट में 16.07 के औसत से 13 विकेट झटके थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया था। महाराज ने पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए पहले टेस्ट में 164 रन देकर 8 विकेट झटके थे जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 45 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।

2- जेडन सील्स (वेस्टइंडीज)

ICC ने पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ अगस्त 2024 के नॉमिनी के बारे में किया खुलासा, लिस्ट में यह तीन धाकड़ खिलाड़ी है शामिल

Jayden Seales (Source X)

वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने इस सीरीज में 18.08 के औसत से 12 विकेट झटके थे।

दूसरे टेस्ट में जेडन सील्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। अगर यह युवा खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड अपने नाम कर लेता है तो इस साल यह उपलब्धि हासिल करने वाला वो वेस्टइंडीज का तीसरा खिलाड़ी बन जाएगा। इसी साल शमार जोसेफ और गुदाकेश मोती इस अवार्ड को अपने नाम कर चुके हैं।

3- दुनिथ वेलालागे (श्रीलंका)

ICC ने पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ अगस्त 2024 के नॉमिनी के बारे में किया खुलासा, लिस्ट में यह तीन धाकड़ खिलाड़ी है शामिल

Dunith Wellalage (Image Credit- Twitter X)

दुनिथ वेलालागे का प्रदर्शन भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में काफी अच्छा रहा था और उन्होंने सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी इसमें अपनी छाप छोड़ी थी। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था।

हालांकि इसके बाद वनडे सीरीज में श्रीलंका ने काफी अच्छी वापसी की। मेजबान की ओर से युवा खिलाड़ी दुनिथ वेलालागे ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने इस वनडे सीरीज में 108 रन बनाए और साथ ही 7 विकेट झटके। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए तीसरे वनडे में भले ही दुनिथ वेलालागे बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हो लेकिन गेंदबाजी से उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 27 रन देकर 5 विकेट झटके। श्रीलंका ने इस वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...