Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “मेरी फिटनेस का राज”- 79 वर्षीय पिता के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आए कैफ

VIDEO: “मेरी फिटनेस का राज”- 79 वर्षीय पिता के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आए कैफ

Mohammad Kaif (Photo Source: Insta)

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और बेहतरीन विकेटकीपर फील्डर रहे मोहम्मद कैफ जल्द ही लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। कैफ खुद को ज्यादा समय तक क्रिकेट से दूर नहीं रखते हैं। वे आईपीएल में कोचिंग करते हैं तो मैदान पर काफी समय तक टीम के खिलाड़ियों के साथ रहते हैं और उनकी फिटनेस आज भी एक युवा खिलाड़ी के जैसे ही।

इसी बीच मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पिता 79 साल की उम्र में भी बल्ला चलाते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि तारिफ भाई के छक्कों की पूरा इलाहाबाद (अब प्रयागराज) बात करता है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Mohammad Kaif का ये Video हुआ आग की तरह वायरल

मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “ये है राज मेरी फिटनेस का। मेरे पिता 79 वर्ष की उम्र में भी बल्लेबाजी के लिए फिट हैं और अभी भी शानदार फॉर्म में हैं। यह सब जीन में है। इलाहाबाद में, वे अभी भी तारिफ भाई के छक्कों के बारे में बात करते हैं।” तारिफ कोई और नहीं, बल्कि उन्हीं के पिता का नाम है। मोहम्मद तारिफ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करीब 18 साल खेली है और कुछ लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में उनको मौका नहीं मिला था।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammad Kaif (@mohammadkaif87)

A post shared by Mohammad Kaif (@mohammadkaif87)

मोहम्मद तारिफ ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला, लेकिन उनका बेटा मोहम्मद कैफ जरूर लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहा है। मोहम्मद कैफ ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके पिता उम्रदराज होने के बावजूद बल्ला चला रहे हैं। जिस तरह से उनके पिता नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे साफ लगता है कि वो इस उम्र में भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं।

मोहम्मद कैफ के पिता मोहम्मद तारिफ की बात करें तो उन्होंने 1964 से 1982 तक कुल 60 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 2 लिस्ट ए मैच उनको 1982 में खेलने को मिले। उत्तर प्रदेश और रेलवेज के लिए उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भाग लिया था। वहीं, मोहम्मद कैफ ने 125 वनडे इंटरनेशनल और 13 टेस्ट मैच भारत के लिए खेले हैं।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...