Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024 के ऑक्शन के टॉप 5 खिलाड़ी जो अनसोल्ड गए हैं

Shaun Marsh and T. Dilshan (Pic Source-X)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। इस शानदार टूर्नामेंट का मेगा ऑक्शन 29 अगस्त को नई दिल्ली में हुआ था। कई बेहतरीन खिलाड़ियों पर इस नीलामी में बोली लगाई गई।

बता दें, आगामी सीजन में 6 टीमों को आपस में भिड़ते हुए देखा जाएगा। यह 6 टीमें है- मणिपाल टाइगर्स, इंडिया कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, अर्बनाइजर्स हैदराबाद, कोणार्क सूर्यास और सदन सुपरस्टार्स। इन 6 टीमों ने कुल 97 खिलाड़ियों को अपने-अपने स्क्वॉड में शामिल किया। हालांकि कुछ ऐसे भी बेहतरीन खिलाड़ी रहे जो इस नीलामी में अनसोल्ड गए। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं पांच ऐसे टॉप अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बारे में जो LLC 2024 के ऑक्शन में अनसोल्ड गए।

1- आरोन फिंच

Aaron Finch (Image Source: Getty Images)

आरोन फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड के 2024 सीजन में भी आरोन फिंच ने धमाकेदार बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीता था।

बता दें, आरोन फिंच के पास फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट का भी काफी अनुभव है और इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें कई फ्रेंचाइजियों की ओर से खेलते हुए देखा गया है। बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से आरोन फिंच ने 107 मैच खेले हैं। हालांकि इसके बावजूद लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी सीजन में उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नहीं देखा जाएगा।

2- बेन कटिंग

Ben Cutting. (Photo Source: Twitter)

बेन कटिंग का प्रदर्शन टी20 प्रारूप में हमेशा ही धमाकेदार रहा है। भले ही उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर काफी छोटा रहा हो लेकिन फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने हमेशा ही अपनी छाप छोड़ी है।

बेन कटिंग बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि LLC के आगामी सीजन में उन्हें खेलते हुए नहीं देखा जाएगा।

3- शॉन मार्श

Shaun Marsh. (Photo Source: X(Twitter)

शॉन मार्श के पास भी फ्रेंचाइजी लीग टूर्नामेंट में भाग लेने का काफी अनुभव रहा है। टी20 फॉर्मेट में शॉन मार्श ने हमेशा ही विरोधी टीम के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेल अपनी टीम को जीत दिलाई है।

इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में भी शॉन मार्श सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि शॉन मार्श के ऊपर LLC की किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।

4- तिलकरत्ने दिलशान

Tillakaratne Dilshan. (Photo Source: Twitter)

तिलकरत्ने दिलशान काफी लंबे समय तक श्रीलंका के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में दिलशान ने हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दिलशान के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

हालांकि लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी संस्करण में उन्हें खेलते हुए नहीं देखा जाएगा। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस टूर्नामेंट के पिछले सीजन में दिलशान ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन आगामी सीजन में तमाम फैंस को उनकी कमी काफी खलेगी।

5- मार्टिन गुप्टिल

Martin Guptill (Image Credit- Twitter)

मार्टिन गुप्टिल उन कुछ खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में इस शानदार खिलाड़ी का प्रदर्शन हमेशा ही बेहतरीन रहा है और उनके पास हमेशा से ही शॉट्स की काफी वैरायटी रही है।

मार्टिन गुप्टिल अपनी टीम की ओर से हमेशा ही आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं। लेकिन LLC के आगामी सीजन में उन्हें भाग लेते हुए नहीं देखा जाएगा। बता दें, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...