Skip to main content

ताजा खबर

Women T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, दो साल बाद दिग्गज ऑलराउंडर की हुई टीम में वापसी 

Women T20 World Cup 2024 वेस्टइंडीज ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा दो साल बाद दिग्गज ऑलराउंडर की हुई टीम में वापसी

West Indies women cricket team (Image Credit- Twitter X)

आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि हाल में ही टूर्नामेंट को खराब राजनीतिक हालत के चलते बांग्लादेश से यूएई शिफ्ट किया गया है। तो वहीं अब वेस्टइंडीज ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

साथ ही इस टीम में साल 2022 में क्रिकेट से रिटायर होने वाली दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा दाॅतीन (Deandra Dottin) की वापसी हुई है। गौरतलब है कि काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में बारबडोस की कप्तानी करने वाली खिलाड़ी ने व्यक्तिगत कारण और टीम में खराब माहौल की वजह से खेल को अलविदा कह दिया था।

हालांकि, इसके बाद उन्होंने अभी दो महीने पहले वीमेन कैरेबियाई प्रीमियर लीग से पहले अपने रिटायरमेंट के फैसले को वापिस लिया था। वहीं जब वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए घोषणा की, तो उसमें दाॅतीन का नाम देख फैंस को हैरानी नहीं हुई। वह हाल में ही खत्म हुए वीमेन सीपीएल में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर थी, जिन्होंने 28.55 की औसत और 114.88 की स्ट्राइक रेट से कुल 113 रन बनाए थे।

दूसरी ओर, कैरेबियाई महिला टीम में महिला टी20 इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी की वापसी पर क्रिकेट वेस्टइंडीज के प्रेसीडेंट Kishore Shallow ने कहा-

हमारे पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिक्स है। हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र सीमा 19 है। मुझे लगता है कि जायदा अभी ज्यादा युवा हैं। इसके अलावा एक या दो और युवा खिलाड़ी हैं। तो, इस टीम के चयन से मैं वास्तव में खुश हूं। इसके अलावा, मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज के तौर पर हम सभी डिएंड्रा दाॅतीन को वापस देखने के लिए उत्साहित हैं।

आगामी Women’s T20 World Cup के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम:

हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेरमैन कैंपबेल, आलिया एलियने, एफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, चीडन नेशन, चिनले हेनरी, डिएंड्रा डाॅतीन, करिश्मा रामहरक, मैंडी मंघरू, नैरीसा क्रैफ्टन, कायना जोसेफ, शमीला कोनल, स्टैफनी टेलर, जायदा जेम्स।

আরো ताजा खबर

“चलो साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं” – बेटे रियो के क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर सुरेश रैना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Suresh Raina Celebrates Son Rio’s First Steps in Cricket with Emotional Post (image via X) Suresh Raina son Rio: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

BBL 2026-27 में बेन स्टोक्स की धमाकेदार एंट्री, एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन किया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग  में खेलते नजर आएंगे। स्टोक्स ने 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड...

मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम से किया गया ड्रॉप, जोएल डेविस और ओली पीक को मिली जगह

Australia Drop Marnus Labuschagne from ODI Squad for Zimbabwe and South Africa Tours (image via getty) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के आगामी वनडे दौरों के लिए 17...

AFG vs IND: हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी तय, बुमराह के कमबैक का इंतजार बढ़ा – रिपोर्ट्स

AFG vs IND: Hardik Pandya and Nitish Reddy Fit to Play, Bumrah Likely to Miss Out (image via X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई सीरीज से...