Skip to main content

ताजा खबर

पैसा वेस्टइंडीज क्रिकेट की समस्याओं का समाधान नहीं करेगा: अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी निराश है ब्रायन लारा

Brian Lara. (Photo Source: Twitter)

पूर्व खिलाड़ी ब्रायन लारा का मानना है कि वेस्टइंडीज की क्रिकेट प्रणाली में केवल अधिक पैसा लगाना उनके ऑन-फील्ड प्रदर्शन में सुधार करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। ब्रायन लारा के मुताबिक खिलाड़ियों को मैच जीतने के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। पूर्व खिलाड़ी इस समय खेले जा रहे इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच में अपनी टीम के प्रदर्शन से बिल्कुल खुश नहीं है।

इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन 121 रन पर ऑलआउट हो गए थे। यही नहीं इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 371 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 79 रन पर 6 विकेट खो दिए हैं। टीम अभी भी इंग्लैंड से 171 रन पीछे है। BBC वर्ल्ड सर्विस स्टंपड पॉडकास्ट पर बात करते हुए ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर इल्जाम लगाया है।

ब्रायन लारा ने कहा कि, ‘अगर आप 100 मिलियन या 200 मिलियन डॉलर वेस्टइंडीज के बैंक अकाउंट पर डाल देंगे तो क्या इससे उनके खेलने का तरीका बदल जाएगा? मुझे ऐसा नहीं लगता है। जो टैलेंट हमारे पास है हम उनका अच्छी तरह इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने स्पॉन्सर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कोई भी महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाया है। यही नहीं जो महत्वपूर्ण चीज़ें लोगों को चाहिए होती है उस पर भी उन्होंने कोई कार्य नहीं किया है। यह सब बेहद जरूरी होता है।’

ब्रायन लारा ने की वेस्टइंडीज क्रिकेट से खास अपील

वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘हमारे पास कोई भी नहीं है जो गेट की ओर से आ रहा है। मैं लॉर्ड्स में बुधवार को सुबह 7:30 बजे पहुंचा और बाहर लोग इंतजार कर रहे थे। ऐसा मैंने तब देखा था जब मैं छोटा बच्चा था और त्रिनिदाद के क्वींस पार्क में सुबह 5:30 बजे गेट खुलने का इंतजार होता था। अब ऐसा नहीं हो रहा है। आप 11:00 बजे भी वहां पहुंचेंगे तो भी स्टेडियम खाली ही मिलेगा।’

पहले टेस्ट की बात की जाए तो यह जेम्स एंडरसन के क्रिकेटिंग करियर का अंतिम मुकाबला है। इंग्लैंड ने इस मैच में अभी तक वेस्ट इंडीज के ऊपर दबाव बनाया हुआ है और मेजबान इसको जरूर अपने नाम करना चाहेंगे। इंग्लैंड को पहला टेस्ट जीतने के लिए अब बस चार विकेट और लेने हैं। इन दोनों टीमों के बीच कुल तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।

আরো ताजा खबर

IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Amit Mishra (Image Credit – Twitter/X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी, अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बड़े बदलाव करती हुई नजर...

IND vs NZ: भुवनेश्वर जानते हैं कि ‘इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है’ – श्रेयस अय्यर

Bhuvneshwar kumar and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर, 2026 से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने वाला है। पहला...

Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ताजा चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...

21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स भारतीय...