Skip to main content

ताजा खबर

पोते संग अठखेलियां करते नजर आए शाहिद अफरीदी, वीडियो छू लेगा आपका दिल

पोते संग अठखेलियां करते नजर आए शाहिद अफरीदी वीडियो छू लेगा आपका दिल

Shahid Afridi With His New Born Grandson (Pic Source-X)

पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने सितंबर 2023 में पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से शादी की थी। हाल ही में 24 अगस्त को शाहीन शाह अफरीदी की पत्नी अंशा अफरीदी ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अलियार अफरीदी रखा गया है। इस बीच शाहिद अफरीदी ने अपने नवजात पोते के साथ काफी समय बिताया, जिसका वीडियो सामने आया है।

बता दें, पाकिस्तान टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को हराया। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से शुरू हो रहा है।

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहिद अफरीदी अपने पोते के साथ क्वालिटी समय बिताते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने पोते को गोद में उठा रखा है और इस दौरान उनकी बेटी भी साथ नजर आती है।

यहां देखें वीडियो:

शाहीन अफरीदी की बात करें तो उनका प्रदर्शन पहले टेस्ट में काफी खराब रहा था और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो पारी में सिर्फ दो ही विकेट झटके थे। हालांकि, आगामी टेस्ट में शानदार तेज गेंदबाज अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

पहला टेस्ट खत्म होने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद ने कहा था कि, ‘मैं इसको लेकर कोई भी बहाना नहीं बनाऊंगा लेकिन हमने उस तरीके से नहीं खेला जैसा हमने सोचा था। हम लोगों को लगा कि यहां तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी और इसी वजह से हम लोग चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर खेलने उतरे थे।’

पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित कर दी थी, जिसके बाद बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 565 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट हो गया। फिर बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 30 रनों की जरूरत थी और उसने बिना विकेट खोए इसे अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...