Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी USA के खिलाफ मैच हार जाएगा: मोहम्मद आसिफ

Pakistan Team (Pic Source:X)

पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ का मानना है कि इस समय की पाकिस्तान टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में USA के खिलाफ हार झेलेगी। बता दें, इस साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को बाबर आजम की कप्तानी में USA के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे और यही वजह है कि वो USA जैसी एसोसिएट टीम के खिलाफ भी जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। मोहम्मद आसिफ ने ‘The Naksh Khan Show’ पर कहा कि, ‘हम लोगों को USA के खिलाफ हार झेलनी पड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप पहली बार खेल रहे थे। वो इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी नहीं हुए थे बल्कि इसलिए खेल रहे थे क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 उनके घर में खेला जा रहा था।

इस समय जो परिस्थिति चल रही है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी USA पाकिस्तान को हरा देगा और मैं इस चीज को लेकर पूरी तरह से पक्का हूं।’

यह रही वीडियो:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। टीम की ओर से शादाब खान ने 40 रनों की पारी खेली थी जबकि कप्तान बाबर आजम ने 102.33 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए थे। अंतिम ओवर में मेजबान को मैच जीतने के लिए 15 रनों की जरूरत थी। हारिस रउफ ने अंतिम ओवर में 14 रन दिए और यह मैच सुपर ओवर तक गया।

सुपर ओवर में मोहम्मद आमिर ने 18 रन दिए और जवाब में पाकिस्तान टीम एक विकेट खोकर 13 रन ही बना पाई और वो मैच हार गई। पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। यही नहीं बाबर आजम की कप्तानी पर भी काफी सवाल उठाए गए थे। सबसे निराशाजनक बात टीम के लिए यह थी कि वो सुपर 8 के लिए भी क्वालीफाई नहीं हो पाई थी।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...