Skip to main content

ताजा खबर

रिंग्स ऑफ पॉवर के अभिनेता चार्ली विकर्स क्यों विराट कोहली को देखकर नर्वस हो गए थे?

रिंग्स ऑफ पॉवर के अभिनेता चार्ली विकर्स क्यों विराट कोहली को देखकर नर्वस हो गए थे

Virat Kohli (Source X)

विराट कोहली ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं जिनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। कोहली की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग इसका सबूत है। 270 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ, वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं।

अब रिंग्स ऑफ पॉवर के अभिनेता चार्ली विकर्स ने हाल ही में ऑकलैंड के एक होटल में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ मिलने के अपने अनुभव के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर भी बताया है।

न्यूज 18 शो पर बात करते हुए विकर्स ने बताया कि जब उन्होंने कोहली को होटल में देखा तो वे उनसे मिलने से बहुत घबरा गए थे। ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता ने कहा:

“ऑकलैंड के एक होटल में मैं कोहली से मिला था। ये शानदार अनुभव था। मैं ऐसा सिर्फ मुलाकात के लिए नहीं कह रहा हूं बल्कि, मैं जब उनसे मिलने और बात करने जा रहा था उसे लेकर कह रहा हूं, मैं काफी नर्वस था।”

बॉलीवुड में जाना चाहते हैं चार्ली विकर्स

विकर्स ने यह भी बताया कि उन्हें बॉलीवुड के बारे में जानकारी देने वाले कोई और बल्कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली थे।

“मुझे कभी भारतीय सिनेमा को जानने का मौका नहीं मिला, लेकिन बॉलीवुड में जाने का मेरा रास्ता क्रिकेटर्स ही हैं क्योंकि भारत में क्रिकट काफी बड़ी चीज है और मैं ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट का बड़ा फैन हूं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं ब्रेट ली जो बॉलीवुड में बड़े नाम बन गए। मैं ली के जरिए बॉलीवुड में जाना चाहता हूं। मुझे इसके बारे में काफी कुछ सीखना होगा।”

अब विराट  कोहली बांग्लादेश के खिलाफ भारत की आगामी दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान एक्शन में नजर आ सकते हैं। पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा और कोहली के उस मैच के लिए उपलब्ध रहने की पूरी कोशिश होगी।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...