Skip to main content

ताजा खबर

“भविष्य में बड़ी सफलता की…”, विराट कोहली ने खास अंदाज में जय शाह को दी ICC चेयरमैन बनने की बधाई

भविष्य में बड़ी सफलता की विराट कोहली ने खास अंदाज में जय शाह को दी ICC चेयरमैन बनने की बधाई

Virat Kohli & Jay Shah (Photo Source: X/Twitter)

बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह (Jay Shah) निर्विरोध आईसीसी के नए चेयरमैन चुने गए। वह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, जिनका दूसरा कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। ग्रेग बार्कले ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि वह लगातार तीसरी बार पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं है, जिसके बाद से ही जय शाह के अगले चेयरमैन बनने की अटकलें तेज हो गई थी।

जय शाह (Jay Shah) आईसीसी चेयरमैन बनने वाले पांचवें भारतीय हैं, उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर पद पर रह चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट जगत इस वक्त जमकर जय शाह को बधाई देते हुए नजर आ रहा है, जिसमें अब दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का नाम भी जुड़ चुका है। कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में नए आईसीसी चेयरमैन को बधाई दी।

विराट कोहली ने ट्वीट कर दी Jay Shah को बधाई

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा,

आईसीसी के चेयरमैन चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई जय शाह। आपको भविष्य में बड़ी सफलता की शुभकामनाएं।

विराट के इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल पूरे होने पर जय शाह ने दी थी खास बधाई

विराट कोहली ने 18 अगस्त, 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे किए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। एक वो दिन था और एक आज का दिन है… विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं।

जय शाह (Jay Shah) ने सोशल मीडिया के जरिए किंग कोहली को शुभकामनाएं दी थी। शाह ने लिखा,

आज से 16 साल पहले, 19 साल के लड़के विराट कोहली ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखा, जिससे एक ऐसे करियर की शुरुआत हुई जो वास्तव में महान बन गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे होने पर किंग को बधाई।

बता दें, जय शाह 2019 से बीसीसीआई सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में उनका एक साल का कार्यकाल बचा हुआ है, हालांकि अब उन्हें पद छोड़ना होगा। जय शाह 1 दिसंबर से आईसीसी चेयरमैन पद का कार्यभार संभालेंगे।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...