Skip to main content

ताजा खबर

जय शाह निर्विरोध चुने गए ICC के चेयरमैन, इस दिन से संभालेंगे अपना पद

जय शाह निर्विरोध चुने गए ICC के चेयरमैन इस दिन से संभालेंगे अपना पद

Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

Jay Shah New ICC Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को आईसीसी का अगला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्विरोध चुना गया है। वह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होने जा रहा है। बर्कले ने हाल ही में चेयरमैन पद की रेस से खुद को अलग कर लिया था। 35 वर्षीय शाह एक दिसंबर से अपना कार्यभार संभालेंगे। वह आईसीसी के सबसे कम उम्र के चेयरमैन हैं।

जय शाह के अध्यक्ष बनते ही एक बार फिर ICC में भारत का दबदबा देखने को मिला है। शाह आईसीसी चेयरमैन बनने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी के बॉस रह चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि शाह को आईसीसी बोर्ड के 16 में से 15 सदस्यों का समर्थन प्राप्त था। मंगलवार (27 अगस्त) को चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी।

आईसीसी चेयरमैन दो-दो साल के तीन कार्यकाल के लिए पात्र होता है और न्यूजीलैंड के बार्कले ने अब तक चार साल पूरे कर लिए हैं। आईसीसी के नियमों के अनुसार चेयरमैन के चुनाव में 17 वोट होते हैं और विजेता के लिए 9 मत का साधारण बहुमत (51%) आवश्यक है। इससे पहले चेयरमैन बनने के लिए निवर्तमान के पास दो-तिहाई बहुमत होना आवश्यक था।

जय शाह को छोड़ना होगा BCCI सचिव का पद

शाह आईसीसी बोर्ड में सबसे प्रभावशाली नामों में से एक रहे हैं। वह फिलहाल आईसीसी की शक्तिशाली वित्त और वाणिज्यिक मामलों की उप समिति के प्रमुख हैं। वह 2022 में इस उप समिति के अध्यक्ष बने थे। शाह को अब बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा जिस पर वह 2019 से कार्यरत हैं। बोर्ड की आमसभा की बैठक अगले महीने या अक्तूबर में होगी।

वर्तमान में बीसीसीआई सचिव के रूप में शाह का एक साल का कार्यकाल बचा है। बीसीसीआई में वापसी के लिए अनिवार्य तीन साल का ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ शाह के लिए अक्टूबर 2025 में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद शुरू होगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमोदित बीसीसीआई के संविधान के अनुसार कोई पदाधिकारी तीन साल की कूलिंग ऑफ अवधि से पहले छह साल तक पद पर रह सकता है। कुल मिलाकर कोई व्यक्ति कुल 18 वर्षों तक पद पर रह सकता है – राज्य संघ में नौ और बीसीसीआई में नौ वर्ष। आईसीसी में जाने के बाद शाह के पास बीसीसीआई में चार साल बाकी हैं।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...