Skip to main content

ताजा खबर

World Best XI in Test Cricket: वर्ल्ड बेस्ट टेस्ट टीम में टीम इंडिया के 7 खिलाड़ी, धोनी जैसा कप्तान हुआ बाहर

World Best XI in Test Cricket वर्ल्ड बेस्ट टेस्ट टीम में टीम इंडिया के 7 खिलाड़ी धोनी जैसा कप्तान हुआ बाहर
MS Dhoni of India. (Photo by Chris Hyde/Getty Images)पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कोच संजय बांगर ने इस पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने इस प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम से 7 खिलाड़ियों को चुना है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से 2, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से 1-1 खिलाड़ी का चयन किया है। हैरान करने वाली बात है कि उन्होंने इस प्लेइंग इलेवन में किसी को कप्तान नहीं बनाया है।

भारतीय टीम के पूर्व कोच संजय बांगर ने द राव पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था। इसी दौरान उनसे इस पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनने के लिए कहा गया। उनके द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन में आधे से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी हैं।

संजय बांगर की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग11 में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?  

इस प्लेइंग इलेवन में उन्होंने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर रोहित शर्मा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को चुना है। उसके बाद  संजय बांगर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए केन विलियमसन को चुना है।

उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली को चुना है। गौरतलब है कि, विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।  इसके बाद उन्होंने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुना है। हैरान करने वाली बात है कि उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में एमएस धोनी को शामिल नहीं किया है।

उसके आगे संजय बांगर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बेन स्टोक्स को ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया है। वहीं, दूसरे ऑलराउंडर के तौर पर भारत के स्टार रवींद्र जडेजा को जगह दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने स्पिनर के तौर पर आर अश्विन को चुना है। तेज गेंदबाज के लिए उन्होंने मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड को चुना है।

This is Sanjay Bangar’s World Test XI

रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, केन विलियमसन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...