Skip to main content

ताजा खबर

गोल्डन बैट जीतने के लिए Shikhar Dhawan ने किया था टोटका, जो सच में काम भी कर गया था

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

Shikhar Dhawan ने टीम इंडिया से कुल 12 साल लगातार क्रिकेट खेला, इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम को जीत का स्वाद भी चखाया। वहीं इंटरनेशनल करियर के दौरान कई बार वो चोटिल भी हुए, लेकिन उसके बाद भी 22 गज पर वो दर्द में भी बल्लेबाजी करते रहे हैं और उसी से जुड़ उनका अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी कहानी बताई Shikhar Dhawan ने

बल्लेबाज Shikhar Dhawan के लिए चैंपियंस ट्रॉफी हमेशा से खास रही है, जहां उन्होंने साल 2013 और 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्डन बैट जीता था। वहीं पुराने वीडियो में धवन ने एक बयान दिया है, जो चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ा है। गब्बर ने कहा कि- चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए मेरा कमबैक हो रहा था, उससे पहले मेरा हाथ टूटा था और फिर मैंने लिखा था कि मैं गोल्डन बैट जीतूंगा। जिसके बाद हुआ भी कुछ ऐसा ही और लिखने से वो सच हो गया।

जब चोट भी नहीं तोड़ पाई Shikhar Dhawan की हिम्मत

*टीम इंडिया की मेरी कई पारियां ऐसी है, जो मैंने टूटे हुए हाथ से खेली है- शिखर।
*मैं सपने देखता था, जिसमें में टूटे हुए हाथ से खेल रहा है और वो सपने सच हो गए-धवन।
*धवन बोले- अपने करियर से काफी खुश हूं और जितना हासिल करना था वो कर चुका हूं।
*अपने सफर में काफी गलतियां की है, लेकिन दुख नहीं है और गलतियों से सीखा हूं-धवन।

Shikhar Dhawan का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

बल्लेबाज ने कुछ इस तरह किया था अपने संन्यास का ऐलान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

बेटे को लेकर दिया था भावुक बयान

शिखर धवन ने हाल ही में अपने बेटे जोरावर को लेकर एक बयान दिया था, जो काफी ज्यादा इमोशनल था। धवन बोला था कि- मुझे उम्मीद है कि बेटे जोरावर को मेरे संन्यास और मेरी क्रिकेट यात्रा के बारे में सब कुछ पता चले। साथ ही शिखर ने कहा था कि- मैं चाहूंगा कि क्रिकेटर से ज्यादा जोरावर मुझे अच्छे इंसान के रूप में याद रखे। आपको बता दे कि धवन का बेटा उनकी एक्स वाइफ आयशा के साथ रहता है।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...