Skip to main content

ताजा खबर

VIRAL VIDEO: विकेटकीपिंग और बैटिंग के बाद अब गेंदबाजी करते हुए दिखे Ishan Kishan, टीम इंडिया में वापसी….

VIRAL VIDEO: विकेटकीपिंग और बैटिंग के बाद अब गेंदबाजी करते हुए दिखे Ishan Kishan, टीम इंडिया में वापसी….

Ishan Kishan. (Source – Twitter/X)

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के लिए अब तक का उनका करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा है। घरेलू क्रिकेट मुकाबलों को नजरअंदाज करने और केवल आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) पर ध्यान केंद्रित करने के बाद 26 वर्षीय खिलाड़ी का नाम बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने चल रहे ऑल इंडिया बुची बाबू इनविटेशनल टूर्नामेंट के साथ रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी की।

झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए, इशान किशन ने दोहरा शतक लगाने के बाद सबसे लंबे प्रारूप में बेहतरीन वापसी की और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने वहीं फॉर्म हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ दूसरे मैच में भी जारी रखने की कोशिश की लेकिन उसमें वो सफल नहीं हो सके। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। ईशान किशन भी इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 11 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हो गए।

ईशान किशन ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में की गेंदबाजी

हालांकि इस मैच जिस चीज ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया वो थी ईशान किशन की गेंदबाजी। किशन ने दो ओवर फेंके जिसमें उन्होंने पांच रन दिए लेकिन इस दौरान कोई विकेट नहीं ले सके। इस वक्त ईशान किशन की गेंदबाजी का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

मैच की बात करें तो झारखंड ने पहले बल्लेबाजी की और मुकाबले की पहली पारी में कुल 178 रन बनाए। जवाब में, हैदराबाद ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और पहली पारी में 293 रन बनाकर अपने विपक्षी टीम के खिलाफ अच्छी बढ़त हासिल कर ली।

वहीं जवाब में जब झारखंड की टीम दूसरी पारी में बढ़त को कम करने और लीड बनने के लिए उतरी तो वहां भी उनके बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। टीम 140 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। जवाब में, हैदराबाद आसानी से लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहा। उन्होंने 26 रन बनाकर मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया।

Ishan Kishan Bowling Video Went Viral

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...