Skip to main content

ताजा खबर

Shpageeza Cricket League ने अफगानिस्तान के सभी लोगों को उनके हीरोज को खेलते हुए देखने का मौका दिया है: हशमतुल्लाह शाहिदी

Shpageeza Cricket League ने अफगानिस्तान के सभी लोगों को उनके हीरोज को खेलते हुए देखने का मौका दिया है: हशमतुल्लाह शाहिदी

Hashmatullah Shahidi (Photo Source: Twitter)

अफगानिस्तान का बेहतरीन टी20 टूर्नामेंट Shpageeza Cricket League की शुरुआत 12 अगस्त से हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के टॉप स्टार खिलाड़ी राशिद खान, मोहम्मद नबी, हशमतुल्लाह शाहिदी, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ी खेल रहे हैं। यह टूर्नामेंट काबुल में खेला जा रहा है और अभी तक इसमें कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं।

इस टूर्नामेंट को लेकर अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपना पक्ष रखा है। हशमतुल्लाह शाहिदी के मुताबिक Shpageeza Cricket League में अफगानिस्तान के कई टॉप खिलाड़ी खेल रहे हैं और लोगों को भी टीवी पर इनका दमदार प्रदर्शन देखकर काफी अच्छा लगेगा।

फेनकोड पर एक इंटरव्यू के दौरान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि, ‘Shpageeza Cricket League हमारी टॉप लीग है। इस साल हमारे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सभी हीरोज इसमें खेल रहे हैं। उन्होंने अपने शेड्यूल से समय निकालकर इस जबरदस्त टूर्नामेंट में भाग लेने का फैसला किया है। यही नहीं अफगानिस्तान के लोग भी टीवी पर और स्टेडियम में अपने हीरोज़ को खेलते हुए देख सकते हैं।’

यह रही वीडियो:

अफगानिस्तान को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन दमदार रहा था। टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। अफगानिस्तान के सभी खिलाड़ियों ने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

अब अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स ग्राउंड पर एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। यह मैच 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। टेस्ट क्रिकेट में अभी तक अफगानिस्तान अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह तीनों ही मुकाबले शारजाह में होस्ट किए जाएंगे।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...