Skip to main content

ताजा खबर

अपने रिटायरमेंट को लेकर स्टीव स्मिथ ने दिया हैरान करने बयान, कहा- अभी मैं सिर्फ…..

Steve Smith (Photo Source: X/Twitter)

Steve Smith on his retirement plans: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, जिन्होंने हाल ही में सिडनी सिक्सर्स के साथ बिग बैश लीग (BBL) में खेलने के लिए एक लंबा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, उनका कहना है कि वो इस वक्त क्रिकेट से संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग की फ्रेंचाइजी टीम सिडनी सिक्सर्स के साथ तीन साल की डील साइन कर ली है। इसी बीच हाल ही में एक इवेंट के दौरान स्टीव स्मिथ ने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर बात की।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अगर अगले तीन साल के अंदर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास भी ले लेते हैं, तो वह बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वो बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। वॉर्नर ने सिडनी थंडर के साथ दो साल की डील की है और यह पहला मौका होगा जब वॉर्नर बिग बैश लीग के किसी सीजन के सभी मैच खेलेंगे।

स्मिथ की बात करें तो वो बिग बैश लीग के पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उसी बीच भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी होस्ट करनी है, जो पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। बता दें कि, स्टीव स्मिथ जब तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, पूरा बिग बैश लीग सीजन खेलना मुश्किल ही होगा।

अभी रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है- स्टीव स्मिथ

जब स्मिथ से संन्यास को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘अभी रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है। मुझे अभी खेलने में बहुत मजा आ रहा है। मैं अभी काफी रिलैक्स्ड हूं और आने वाले समर सीजन का इंतजार कर रहा हूं। भारत के खिलाफ चुनौती काफी कड़ी मिलने वाली है। भारतीय टीम काफी अच्छी है, दो बेस्ट टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। मैं इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं।’

वहीं आने वाले मैचों में अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर स्टीव स्मिथ ने कहा कि, अभी तक जो बात हुई है, उसके मुताबिक हम इंग्लैंड जाएंगे… मैं वहां वनडे मैच खेलूंगा और उसके बाद फैसला लूंगा। बैटिंग ऑर्डर को लेकर पीछे भी बातें चल ही रही हैं, जैसा कि उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन का मानना है कि वो मुझे नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए देखना चाहते हैं। बैटिंग ऑर्डर को लेकर देखना होगा क्या फैसला लिया जाता है, मुझे किसी भी नंबर पर बैटिंग करने से कोई ऐतराज नहीं है।’

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...